Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला:CCTV में कैद हुई वारदात, स्कूटी से घर लौटते समय रास्ते में रोकास मारपीट का आरोप; आरोपी फरार

    17 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के देवारा खुर्द गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, देवारा खुर्द गांव निवासी शंकर लाल रविवार रात करीब 11 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के ही रंजीत यादव ने, जिससे उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी, रास्ते में उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने लाठी से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे शंकर लाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने बचाया, अस्पताल में कराया भर्ती मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल शंकर लाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि रंजीत यादव पहले भी मारपीट और विवाद की कई घटनाओं में शामिल रहा है तथा उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद उस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उसके हौसले बढ़ गए। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी को लाठी से हमला करते हुए देखा जा सकता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस बोली- आरोपी की तलाश जारी गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज-ऐशबाग नई ट्रेन शुरू:मैलानी रूट की 7 पैसेंजर ट्रेनों का बदला समय; 27 जुलाई से नई समय-सारिणी लागू
    Next Article
    रायबरेली में मंदिर चोर और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:काली मंदिर से चोरी के जेवर बरामद, इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल कर किया रेप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment