Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज बस हादसे के बाद कार्रवाई, एआरटीओ निलंबित:अलीगढ़ में लापरवाही पर सिद्धार्थनगर में तैनात अधिकारी पर गिरी गाज

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज में जर्जर स्कूल बस से गिरकर बच्ची की मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सिद्धार्थनगर में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) चम्पालाल को निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश अपर मुख्य सचिव (परिवहन) अर्चना अग्रवाल ने जारी किया। यह घटना 28 फरवरी 2026 को कासगंज जिले के नगला साधु गांव के पास हुई थी। एक स्कूल बस का फर्श अचानक टूट गया, जिससे बस में सवार एक बच्ची सड़क पर गिर गई। बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और प्रशासन ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि संबंधित स्कूल बस का परमिट और बीमा समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद बस का संचालन किया जा रहा था और वाहन की तकनीकी स्थिति भी बेहद खराब थी। शासन के अनुसार, चम्पालाल घटना के समय अलीगढ़ में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पद पर तैनात थे। उस दौरान वाहनों की तकनीकी जांच और निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं की थी। शासकीय कार्यों में शिथिलता और उदासीनता पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है। वर्तमान में वह सिद्धार्थनगर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस मामले में अलीगढ़ की संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बंदना सिंह को भी अपर मुख्य सचिव द्वारा निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर पीएम मोदी मुखौटे, फरसे वाली पिचकारी की बिक्री:विराट कोहली, मलिंगा समेत कई किरदारों के मास्क भी बाजारों में बिक रहे
    Next Article
    जावेद अख्तर बोले- अमेरिका, इजराइल ने अब हद पार की:ट्रम्प-नेतन्याहू इतना आगे बढ़ गए कि दूसरों के पास रास्ता ही नहीं बचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment