Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज के 100 मेधावी विज्ञान छात्रों का चयन:जिला विज्ञान क्लब कराएगा गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिला विज्ञान क्लब विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक संस्थानों का निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण आयोजित करेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना है। इस भ्रमण के लिए जिले से 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। 'विज्ञान एवं लोकप्रिय संचार कार्यक्रम' के तहत वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं और औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें वैज्ञानिक व्याख्यान भी शामिल होंगे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी गौतमबुद्ध नगर स्थित रोबोटिक्स, रेफ्रिजरेटर और इलेक्ट्रॉनिक सहित विभिन्न फैक्ट्रियों का दौरा करेंगे। वे इन संस्थानों की कार्यप्रणाली को समझेंगे और विषय विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। एस्कॉर्ट शिक्षक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस शैक्षिक भ्रमण के लिए कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे अपने विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों की सूची 14 मार्च तक जिला विज्ञान क्लब कार्यालय में जमा करा दें। विद्यार्थी 17 मार्च को सुबह छह बजे श्रीगणेश इंटर कॉलेज से बस द्वारा गौतमबुद्ध नगर के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IMA गोरखपुर ने दिवंगत छात्र के परिवार को दी सहायता:सड़क दुर्घटना में मृत आकाश पाण्डेय के परिजनों को 12 लाख रुपए का दिया चेक
    Next Article
    ललितपुर में रेल पटरी के किनारे मिला घायल तेंदुआ, VIDEO:ट्रेन से टकराने की आशंका, वन विभाग ने रेस्क्यू शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment