Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:भारतीय नववर्ष पर उरई को भगवा झंडों और लाइटिंग से सजाने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    आगामी 19 मार्च को मनाए जाने वाले भारतीय नव वर्ष के अवसर पर जालौन के उरई नगर को आकर्षक ढंग से सजाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जालौन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में शहर के मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भगवा झंडे तथा लाइटिंग की व्यवस्था कराने की मांग की गई है, ताकि पूरे नगर में उत्सवमय माहौल बन सके। परंपराओं के साथ हर्षोल्लास अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, संजीव सिपौल्या, प्रदीप द्विवेदी, बबलू दुबे, रंजना अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुनीता राज ने कहा कि भारतीय नव वर्ष का पर्व पूरे देश में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उरई नगर में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में नगरवासी भाग लेते हैं। ऐसे में यदि शहर के प्रमुख स्थानों को भगवा झंडों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाए तो त्योहार का उत्साह और अधिक बढ़ेगा। व्यापार मंडल के सदस्यों के अनुसार, नगर के मुख्य बाजार, व्यस्त चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थानों को सजाने से नागरिकों में भारतीय नव वर्ष के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी और शहर का वातावरण पूरी तरह से उत्सवमय नजर आएगा। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि इस संबंध में अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद उरई को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि समय रहते शहर में सजावट की व्यवस्था कराई जा सके। ज्ञापन देने वालों ने जोर देकर कहा कि भारतीय नव वर्ष भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। प्रशासन की ओर से शहर को सजाने की यह पहल नगरवासियों में उत्साह बढ़ाएगी और पर्व को भव्यता के साथ मनाने में सहयोग मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LPG संकट से हाहाकार:गैस एजेंसियों पर भीड़; ब्लैक में 3500-4000 रुपये तक पहुंचा सिलेंडर
    Next Article
    हापुड़ में महिला ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़, VIDEO:मेरठ गेट चौकी पर समस्या का समाधान न होने पर किया हंगामा, सामान फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment