Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में LPG संकट से हाहाकार:गैस एजेंसियों पर भीड़; ब्लैक में 3500-4000 रुपये तक पहुंचा सिलेंडर

    1 hour ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों से लेकर होटल, ढाबा और कैटरिंग कारोबारियों तक को मुश्किल में डाल दिया है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप होने से कालाबाजारी भी बढ़ गई है और सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये अतिरिक्त कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अफवाह और कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस मुख्यालय और सभी जिलों की पुलिस को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के आसपास स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैस का अवैध भंडारण करने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे उपभोक्ता बुधवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घरेलू गैस सिलेंडर की तलाश में एजेंसियों के चक्कर लगाते नजर आए। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने एक सप्ताह पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला है। कुछ एजेंसियों पर सर्वर ठप होने की भी बात सामने आई, जिससे बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने के लिए ओटीपी और बुकिंग का प्रमाण दिखाना जरूरी है। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, बढ़ी परेशानी बताया जा रहा है कि 6 मार्च के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो गई है। इसके चलते होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कारोबारियों का कहना है कि जो सिलेंडर पहले करीब 2110 रुपये में मिलता था, वह अब मजबूरी में 3500 रुपये तक ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है। इससे छोटे होटल, ढाबा संचालक और कैटरिंग कारोबारियों का बजट बिगड़ गया है। लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का सब्र टूटा, हुआ हंगामा कुछ गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को चार-चार घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कई जगह लोगों का सब्र टूट गया और हंगामे की स्थिति भी बन गई। लालबाग स्थित एक गैस एजेंसी पर भीड़ और विवाद की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्टॉक की जांच की। डीएम के निर्देश पर एजेंसियों की जांच शुरू गैस एजेंसियों में सिलेंडर देने में आनाकानी की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए। डीएम, एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम और जिला पूर्ति अधिकारी ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद प्रत्येक क्षेत्र में जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को संबंधित एसडीएम और अपर नगर मजिस्ट्रेट के साथ एजेंसियों का स्टॉक जांचने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। लालबाग और अन्य एजेंसियों पर प्रशासन की कार्रवाई दिन में लालबाग स्थित एजेंसी पर हंगामे की सूचना के बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम वहां पहुंची और स्टॉक की जांच की। इसके अलावा एसीएम तृतीय की टीम ने तेलीबाग इंडेन गैस एजेंसी और आलमबाग स्थित सूरज इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। प्रशासन का कहना है कि किसी भी एजेंसी पर अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शादी समारोह और कैटरिंग उद्योग पर संकट एलपीजी संकट का असर शहर में होने वाली शादियों पर भी पड़ने लगा है। अगले चार दिनों में लखनऊ में करीब तीन हजार शादियां होने वाली हैं, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण कैटरिंग कारोबारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार 11 मार्च को शहर में लगभग 1200 शादियां हैं, लेकिन गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कैटरिंग कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ढाबों और ठेलों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे शहर में करीब 1500 छोटे-बड़े होटल, पांच हजार से अधिक रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानें तथा लगभग 50 हजार ठेले-खोमचे संचालित होते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर हैं। गैस की कमी के कारण कई छोटे ढाबों और चाय की दुकानों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। अयोध्या रोड और कानपुर रोड जैसे इलाकों में चाय की कीमत भी बढ़ने लगी है। जहां 10 रुपये की चाय मिलती थी, वहां अब 12 रुपये और 15 रुपये वाली चाय 20 रुपये तक बिक रही है। व्यापारियों ने डीएम से की शिकायत कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम विशाख जी से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग का कारोबार ठप हो सकता है। सरकार की तैयारी पर अखिलेश यादव का सवाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण बदली परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार की कोई तैयारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करे। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर संसद में चर्चा चाहती है। डीएम बोले- घरेलू गैस की कमी नहीं डीएम विशाख जी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि जिले की गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरेलू गैस की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वितरण व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाए और कहीं भी कालाबाजारी न होने दी जाए। तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि घरेलू गैस की बुकिंग और डिलीवरी 25 दिन के अंतराल की व्यवस्था के अनुसार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में गोकशी पर आक्रोश:बन्नादेवी के ITI रोड पर गर्दन कटा गोवंश मिला, करणी सेना ने कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    जालौन में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:भारतीय नववर्ष पर उरई को भगवा झंडों और लाइटिंग से सजाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment