Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज के चामुंडा मंदिर में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़:नवमी पर मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया, भक्तों ने ली सेल्फी

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज शहर के प्राचीन मां चामुंडा मंदिर में नवमी के पावन अवसर पर देर रात तक हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धालुओं से भरा रहा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने मां चामुंडा के दर्शन किए, हवन कुंड में नारियल अर्पित किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नवमी के मौके पर चामुंडा मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। यह सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंदिर में आए श्रद्धालु भक्ति के साथ-साथ इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए अपने मोबाइल से सेल्फी लेते भी नजर आए। पहले देखिए मंदिर की 3 तस्वीरें… नवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में एक मेले का भी आयोजन किया गया। इस मेले में बड़े झूले, बच्चों के खिलौने और सजावट से संबंधित कई दुकानें लगाई गई थीं। हजारों की संख्या में लोग इस मेले को देखने पहुंचे, जहां विभिन्न प्रकार की दुकानें और झूले भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। भक्तों की सुविधा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जहां लगातार प्रसाद वितरण होता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पूरे आयोजन में शांति और व्यवस्था बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरे जनाजे पर सबको आना है...लिखकर युवती ने दी जान:पिता ने युवक पर दर्ज कराया केस, कहा- शादी के लिए रुपए मांगे जा रहे थे
    Next Article
    लखनऊ में बैंक लोन फ्रॉड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:4 साल से चल रहा था फरार, 25 हजार का इनामी था आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment