Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में चलती स्कूल बस से गिरी छात्रा, मौत:पिछले पहिए के नीचे आई, मौके पर दम तोड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हादसा हुआ। यहां चलती स्कूल बस से गिरकर पहली कक्षा की सात वर्षीय छात्रा अनन्या की मौत हो गई। छात्रा बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। यह घटना ढोलना थाना क्षेत्र के गंगीरी मार्ग स्थित नगला साधु के पास हुई। अनन्या अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र के निवासी रवि की पुत्री थी और दादो थाना क्षेत्र के गांव भूढ़िया स्थित माउंट देव इंटरनेशनल विद्यालय में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि बस के पिछले हिस्से की ऊपर की चादर टूटी हुई थी, जिसके कारण अनन्या चलती बस से नीचे गिर गई। देखें, 3 तस्वीरें… हादसे की सूचना मिलते ही अनन्या के परिवार में कोहराम मच गया। उसके चाचा पुष्पेंद्र ने बताया कि अनन्या का एक नौ वर्षीय भाई गोलू है। उसके माता-पिता, देवकी और रवि, गांव मलसई में एक सीएससी केंद्र संचालित करते हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बस चालक बच्ची के शव को बस में रखकर गंगीरी थाने पहुंचा, लेकिन बाद में वह फरार हो गया। ढोलना थाना प्रभारी गोविंद भल्लभ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में जहर खुरानी गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार:गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज, नशीला पाउडर और मोबाइल बरामद
    Next Article
    शाहजहांपुर में दोस्त ने हाईस्कूल छात्र को गोली मारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment