Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक:डीएम-एसपी ने निष्पक्षता के लिए दिए निर्देश, 19,008 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    16 hours ago

    2

    0

    कासगंज में डीएम प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में अधिकारियों को आगामी परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। इस परीक्षा में कुल 19,008 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करने और निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ और उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 में दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम अलग-अलग बनाने के निर्देश भी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रत्येक पाली में 3168 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति और आइरिस स्कैनिंग भी की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीए की छात्रा ने आत्महत्या की:मथुरा में फंदा लगाकर सुसाइड किया, पुलिस कारणों की जांच कर रही है
    Next Article
    इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद CISF कांस्टेबल पर गंभीर आरोप:दुष्कर्म, गर्भपात और जान से मारने की धमकी का आरोप, SSP कार्यालय में गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment