Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीए की छात्रा ने आत्महत्या की:मथुरा में फंदा लगाकर सुसाइड किया, पुलिस कारणों की जांच कर रही है

    14 hours ago

    2

    0

    मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित अर्जुनपुर में एक बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अर्जुनपुर निवासी रामनलाल की बेटी तनु के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, तनु ने अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार, घटना से करीब आधा घंटा पहले तनु ने घर के सभी सदस्यों को चाय बनाकर पिलाई थी। इसके बाद वह मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई, जहां बाद में उसका शव फंदे से लटका मिला। छात्रा के पिता रामनलाल ने बताया कि परिवार में सब कुछ सामान्य था और किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था। उन्होंने कहा कि बेटी द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने का कारण समझ से परे है। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने पुलिस को युवती के बीमार रहने की जानकारी दी है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में हादसे के बाद नहीं चल रही नावें-स्टीमर:नगर निगम की गाइडलाइन से नाविक नाराज, बोले- सिर्फ रजिस्ट्रेशन का 5000 रुपए मांग रहे
    Next Article
    कासगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक:डीएम-एसपी ने निष्पक्षता के लिए दिए निर्देश, 19,008 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment