Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में क्षत्रिय सभा ने निकाली फूल डोल शोभायात्रा:भगवान बांके बिहारी का रथ फूलों से सजा, भक्तों ने की आरती

    4 hours ago

    1

    0

    कासगंज शहर में रविवार को क्षत्रिय सभा द्वारा श्री बांके बिहारी लाल जी की फूल डोल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान बांके बिहारी के रथ को फूलों और विभिन्न लाइटों से सजाया गया था। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों ने जगह-जगह रथ की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। फूल डोल यात्रा का शुभारंभ शहर के बांके बिहारी मंदिर से हुआ। शोभायात्रा जब नगर से गुजरी, तो भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। इस दौरान कई स्थानों पर भक्तों ने भगवान बांके बिहारी की आरती भी उतारी। पहले देखिए शोभयात्रा की 5 तस्वीरें… यह उल्लेखनीय है कि कासगंज में हर वर्ष होली पर्व के अवसर पर क्षत्रिय सभा द्वारा श्री बांके बिहारी लाल जी की फूल डोल शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें क्षत्रिय समाज के साथ-साथ शहर के बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। शोभायात्रा में भगवान के स्वरूप बने कलाकारों ने भजनों पर नृत्य किया, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। फूल डोल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में श्रीलंकाई कलाकारों की 'अष्टप्रवाह' कला प्रदर्शनी:उभरते कलाकारों की रचनाएं भारत-श्रीलंका सांस्कृतिक संवाद का मंच बनीं
    Next Article
    पीतांबर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:भारतीय पर्वतीय महासभा के संस्थापक अध्यक्ष को किया गया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment