Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में मां कर्मा देवी जयंती शोभायात्रा:एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल, राजवीर सिंह साहू ने किया शुभारंभ

    7 hours ago

    1

    0

    कासगंज शहर में रविवार को साहू राठौर समाज ने मां कर्मा देवी की जयंती पर एक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रभुपार्क से हुआ, जहां मुख्य अतिथि राजवीर सिंह साहू ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान के स्वरूप में सजे कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया और गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। देखें, 8 तस्वीरें… यह शोभायात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साहू राठौर समाज द्वारा बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। समाज के अतिथियों और अन्य सदस्यों ने मां कर्मा देवी शोभायात्रा के रथ को खींचकर यात्रा का विधिवत आरंभ किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की और माता की आरती उतारी शोभायात्रा प्रभुपार्क से शुरू होकर गांधीमूर्ति, बारहद्वारी, छोटी सब्जी मंडी, गली साहूचौक, गली कायस्थान, सहावर गेट से होते हुए बिलराम गेट स्थित माता पथवारी मंदिर पर समाप्त हुई। इस आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र साहू, प्रदेश युवा मंत्री डॉ. प्रियांशु साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री राकेश कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष हरेंद्र साहू और पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह साहू सहित कई प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू, राजकुमार साहू, अमित साहू, शेखर राठौर, यश साहू, जिला संयोजक राजेंद्र सिंह राठौर (प्रधान मोहनपुरा), जिला सहसंयोजक प्रेम चन्द्र राठौर (मोहनपुरा), जिला मीडिया प्रभारी विकास साहू, जिला मंत्री मनोज कुमार साहू, राकेश राठौर, इंजीनियर दिलीप साहू, सुनील कुमार साहू, प्रेम कुमार साहू, बंटू राठौर, राजेश कुमार साहू, दिलीप कुमार साहू, नगर अध्यक्ष उमेश साहू और हर्षित साहू भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार:6 किलो गांजा बरामद, पति-पत्नी मिलकर करते थे सप्लाई का काम
    Next Article
    रामपुर में दरोगा भर्ती परीक्षा संपन्न:दो पालियों में हुई परीक्षा, उत्तर पुस्तिकाएं स्ट्रांग रूम में जमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment