Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार:6 किलो गांजा बरामद, पति-पत्नी मिलकर करते थे सप्लाई का काम

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर कोतवाली सदर पुलिस ने गांजा बेचने जा रहे एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 6 किलो 89 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी अपनी टीम के साथ अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान माल गोदाम रेलवे नर्सरी के पास बने सरकारी वाटर पंप के पास से आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान छतरपुर, मध्य प्रदेश निवासी रामजी तिवारी पुत्र केशव नारायण तिवारी, ओडिशा निवासी अजीत बेहरा पुत्र सुदाम बेहरा और उसकी पत्नी कायवती बाग के रूप में हुई है। अजीत और कायवती वर्तमान में ओडिशा के गांधीनगर पौडा में रहते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से अवैध गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। प्राप्त रुपयों को वे आपस में बांटकर अपने ऐशो-आराम पर खर्च करते थे। आरोपी अजीत बेहरा ने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी कायवती को साथ लेकर गांजा बेचने जाता था। उसका मकसद था कि पत्नी के साथ होने पर किसी को उन पर शक न हो और वे आसानी से गांजा बेच सकें। उन्होंने बताया कि यह गांजा भी वे ओडिशा से ही खरीदकर लाए थे और बेचने जा रहे थे, तभी पकड़े गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4,031 अभ्यर्थियों ने नहीं दिया दरोगा भर्ती का पेपर:19 परीक्षा केंद्रों पर 10,909 परीक्षार्थी पहुंचे, बायोमीट्रिक सत्यापन और फोटो स्कैनिंग कर एंट्री
    Next Article
    कासगंज में मां कर्मा देवी जयंती शोभायात्रा:एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल, राजवीर सिंह साहू ने किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment