Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज वोटर बनने का आखिरी मौका, ऑनलाइन करें आवेदन:फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च, अब तक 3.05 लाख आवेदन आए

    2 hours ago

    1

    0

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शुक्रवार को मतदाता बनने का आखिरी मौका है। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च तय की गई है। जो भी अर्ह नागरिक अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आज फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। जिले के ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर फॉर्म-6 प्राप्त कर सकते हैं। इसे घोषणा पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ भरकर जमा करने पर उनका नाम 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा दी गई है। मतदाता बनने के लिए निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल एप या voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। अब तक 3 लाख से ज्यादा आवेदन जिले में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 11.56 लाख नाम हटने के बाद करीब 5 लाख नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए लगातार अभियान चलाया गया। ड्राफ्ट सूची जारी होने की तिथि 6 जनवरी से अब तक 2 लाख 61 हजार 654 लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। इससे पहले 27 अक्तूबर 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच 44 हजार 123 आवेदन आए थे। इस तरह अब तक कुल 3 लाख 5 हजार 777 लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। नाम विलोपन के लिए 7797 आवेदन मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 7797 लोगों ने फॉर्म-7 जमा किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2350 आवेदन इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आए हैं। इसके अलावा इलाहाबाद उत्तर से 1565 और इलाहाबाद पश्चिम से 864 आवेदन प्राप्त हुए हैं। संशोधन के लिए 60 हजार से ज्यादा आवेदन नाम, पिता का नाम, आयु, लिंग या पते में बदलाव के लिए 60 हजार से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म-8 जमा किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 11546 आवेदन इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आए हैं। इसके बाद इलाहाबाद पश्चिम से 9972 और इलाहाबाद उत्तर से 8142 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में पेंट और स्क्रैप की फैक्ट्री आग से खाक:4 जिलों की दमकल की गाड़ियों ने 6 घंटे में आग पर काबू पाया, बुलडोजर से दीवार तोड़ी
    Next Article
    बुलंदशहर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली, पिस्टल-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment