Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में महाशिवरात्रि पर निकली महाकाल शोभायात्रा:पथवारी मंदिर से शुरू हुई, भक्तों ने जगह-जगह उतारी आरती

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल बाबा की भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के बिलराम गेट स्थित माता पथवारी मंदिर से महाकाल बाबा की आरती उतारकर किया गया। इस शोभायात्रा में शहर के दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। और भगवान शिव के भजनों पर जमकर नृत्य किया। देखिए 5 तस्वीरें… आपको बतादे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर में धूमधाम से महाकाल भक्तों ने महाकाल बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं शोभायात्रा का सबसे पहले पथवारी मंदिर में महाकाल बाबा की आरती उतारकर किया गया। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। बैंड-बाजों और डीजें की धुन पर शिवभक्तों ने भगवान शिव के भजनों पर नृत्य किया। वहीं शोभायात्रा में शामिल 5 आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। झाकियों पर भगवान के स्वरूप में मौजूद कलाकारों ने नृत्य किया। और आपने हैरतनगेज कारनामे लोगों को दिखाएं। वहीं शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शोभायात्रा में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने महाकाल बाबा की पालकी की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। इस दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया था। यह शोभायात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSA हास्टल में छात्र भिड़े...लाठी-डंडे चले कईयों के सिर फटे:पीएचडी व एबीएम के छात्रों के बीच हुई घटना, घटना का वीडियो वायरल
    Next Article
    अयोध्या में एसआईआर को लेकर सियासी रार बढ़ी:पवन पांडे ने बोले- भाजपा की “कलई खुल गई”,एक ही नाम से 3-3 वोट बनवाए गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment