Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में स्कूलों का समय बदलने की मांग:महिला आयोग ने मांग की, भीषण गर्मी में छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिखा पत्र

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने कासगंज, एटा, मैनपुरी, हाथरस और फिरोजाबाद जिलों के सभी विद्यालयों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशकों को पत्र लिखा है। पत्र में रेनू गौड़ ने उल्लेख किया है कि प्रदेश में तीव्र ग्रीष्म लहर और लगातार बढ़ते तापमान से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसका विशेष असर स्कूली छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है, जो कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी हैं और सुबह के समय उच्च तापमान में स्कूल आने-जाने तथा पढ़ाई करने को मजबूर हैं। आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी गौड़ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्थिति से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। अत्यधिक तापमान के कारण उनमें निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन), थकान, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जो उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता बताते हुए एहतियाती कदम उठाने पर जोर दिया। गौड़ ने अनुरोध किया है कि इन पांचों जिलों के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया जाए। आयोग सदस्य ने उम्मीद जताई है कि इस जनहितकारी विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा और शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विद्यार्थी सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 20 हजार रिश्वत लेते टेक्निकल सहायक अरेस्ट:पीड़ित बोला–रिश्वत नहीं दी तो दुकान बंद करा दूंगा, पहले 50 हजार मांगे, न देने पर धमकियां
    Next Article
    IAS मनीष बंसल ने संभाला कार्यभार:नए डीएम बोले-पीड़ित को निचले स्तर पर ही मिले न्याय, मेट्रो निर्माण से हो रही दिक्कतें दूर होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment