Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS मनीष बंसल ने संभाला कार्यभार:नए डीएम बोले-पीड़ित को निचले स्तर पर ही मिले न्याय, मेट्रो निर्माण से हो रही दिक्कतें दूर होंगी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के नवागत डीएम मनीष बंसल ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया। स्टाफ से मुलाकात के बाद उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा-पीड़ित को निचले स्तर पर ही न्याय मिले। उन्हें न्याय के लिए भटकना न पड़े। जिस स्तर की समस्या है, उसी स्तर पर उसका समाधान होना चाहिए। IAS अरविंद मल्लप्पा बंगारी के ट्रांसफर होने के बाद IAS मनीष बंसल ने आगरा के नए डीएम के रूप में मंगलवार दोपहर को चार्ज संभाल लिया। वे सहारनपुर में डीएम थे। आगरा के कोषागार में पहुंचे नवागत डीएम का स्टाफ ने स्वागत किया। ये रहेंगी प्राथमिकताएं चार्ज संभालने के बाद डीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा-सबसे पहले देश और प्रदेश सरकार की जो महत्वपूर्ण की योजनाएं हैं, उनको धरातल पर बहुत तेजी से उतारा जाए। उनका लाभ हर व्यक्ति को मिले। जितने भी फरियादी हैं, उनकी समस्याओं का निचले स्तर पर ही समाधान हो। ब्लॉक और तहसील स्तर पर ही समस्याओं के समाधान होना चाहिए। जिस स्तर की समस्या है, उस स्तर पर उसका समाधान हो जाना चाहिए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा-राजस्व न्याय में पीड़ित को त्वरित न्याय मिले। आगरा एक अंतरराष्ट्रीय शहर है, ऐसे में मेरी कोशिश रहेगी कि इस जनपद और ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए हम सब एक टीम के रूप में काम करेंगे। मेट्रो निर्माण से हो रहीं परेशानियों को दूर किया जाएगा मेट्रो एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। ऐसे में शहरवासियों के सामने कुछ समस्याएं आ रही होंगी। ऐसे में मेरा प्रयास होगा कि इन समस्याओं को समझकर उनके समाधान कराने का प्रयास होगा। आगरा में पेयजल के संबंध में कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। ऐसे में गर्मी के सीजन में पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी। सीएम के विशेष सचिव बने अरविंद आगरा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का ट्रांसफर हो गया है। अब उनको मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। सहारनपुर के डीएम रहे मनीष बंसल अब आगरा के नए डीएम होंगे। मनीष बंसल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। ज्ञानेश कुमार का जन्म आगरा में ही हुआ था। मनीष बंसल की पत्नी मेधा रूपम गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की जिलाधिकारी हैं। मनीष बंसल के ससुर ज्ञानेश गुप्ता के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता और मां सत्यवती गुप्ता आगरा के विजय नगर कॉलोनी में रहते हैं। आईएएस मनीष बंसल पंजाब के छोटे से शहर संगरूर से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम राम अवतार बंसल और उनकी मां सुधा बंसल हैं। उनके पिता एक बैंक के मुख्य प्रबंधक हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। मनीष बंसल ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वह 2014 बैच के आईएएस हैं। अरविंद मलप्पा बंगारी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और आगरा में 15 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी बने थे। आगरा में उनका कार्यकाल अच्छा रहा। जनता के बीच में उनकी छवि अच्छी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में स्कूलों का समय बदलने की मांग:महिला आयोग ने मांग की, भीषण गर्मी में छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिखा पत्र
    Next Article
    उन्नाव में खेत के पास महिला का शव मिला:पहचान के बाद लोगों से पूछताछ, CCTV खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment