Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में सड़क हादसे में किसान की मौत:सोरों-कछला रोड पर बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 41 वर्षीय किसान की मृत्यु हो गई। किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी थी। सायंपुर माफी गांव निवासी मुकेश (पुत्र चेतराम) अपने खेत की ओर जा रहे थे। सोरों-कछला रोड पर सायंपुर माफी के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुकेश को तत्काल जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मुकेश खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी नन्हीं देवी और चार बच्चे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में एक गांव में चार मकानों में चोरी:डॉक्टर ने तहरीर में एक करोड़ रुपये की नकदी-जेवर की चोरी बताई
    Next Article
    सीतापुर में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा:इलाज में लापरवाही, सुविधा शुल्क और वार्ड में ताला लगाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment