Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में एक गांव में चार मकानों में चोरी:डॉक्टर ने तहरीर में एक करोड़ रुपये की नकदी-जेवर की चोरी बताई

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में चोरों ने एक डॉक्टर के मकान सहित चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में 20 हजार रुपये नकद और लगभग एक करोड़ रुपये के जेवर चोरी होने का आरोप लगाया है। अन्य तीन मकानों से भी लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के सल्लिया गांव की है। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. महेंद्र कुमार का मकान इसी गांव में है। डॉ. कुमार अपने परिवार के साथ दूसरी कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनकी मां इस मकान में रहती हैं। शुक्रवार को उनकी मां अपनी बेटी के घर चिनौर गई हुई थीं, जिससे मकान बंद था। चोर छत के रास्ते लोहे का जाल काटकर घर में घुसे। डॉक्टर के अनुसार, चोर 20 हजार रुपये नकद के साथ उनकी मां, भाई और भाभी के सभी जेवर चुरा ले गए। इसी गांव में महेश शुक्ला अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। वह अपनी पत्नी के साथ बैठक में सो रहे थे, जबकि उनका छोटा बेटा दूसरे कमरे में था। चोर सीढ़ियों से उतरकर घर के अंदर आए। उन्होंने पति-पत्नी को बैठक में और छोटे बेटे को उसके कमरे में बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से 70 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए और फरार हो गए। गांव निवासी प्रदीप कुमार के घर में भी चोरी हुई। चोर उनके मकान के पीछे स्थित एक खाली मकान से चढ़कर अंदर घुसे। प्रदीप कुमार अपने परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 20 हजार रुपये नकद तथा लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। अश्वनी तिवारी के मकान में भी चोरों ने सेंध लगाई। अश्वनी अपने परिवार के साथ मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। चोरों ने उनके घर से गेहूं बेचकर रखे गए 50 हजार रुपये नकद और कुछ जेवर चुरा लिए। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया ।फरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी तीन परिवारों ने तहरीर नही दी है। जिससे ये साफ नही हो पाया है कि उनके मकानों में कितने की चोरी हुई है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि चार मकानों में चोरी हुइ है ।जांच की जा रही है। तहरीर मिलने बाद साफ हो पाएगा कि कितने का जेवर और कितनी नकदी चोरी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में सड़क हादसे में वृद्धा की मौत:बेटी की ससुराल जा रही थी, कन्हारी गांव में ई-रिक्शे से उतरते ही बाइक सवार ने मारी टक्कर
    Next Article
    कासगंज में सड़क हादसे में किसान की मौत:सोरों-कछला रोड पर बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment