Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में ट्रक से टकराई मैक्स, 3 की मौत:23 गंभीर घायल, अस्थियां विसर्जित करने सोरों जा रहे थे, सभी राजस्थान के रहने वाले

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के कासगंज में तेज रफ्तार मैक्स पिकअप बैक कर रहे ट्रक के पीछे घुस गई। हादस में मैक्स में सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन थाना क्षेत्र के रेवाई गांव के रहने वाले बताए गए हैं। ये लोग अस्थियां विसर्जित करने के लिए सोरों की ओर जा रहे थे। हादसा सोमवार तड़के 3:45 बजे जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर कासगंज-मथुरा मार्ग पर कासगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले शिव इंटर कॉलेज कातौर के पास हुआ। ट्रक हाइवे के बीचों–बीच बैक कर रहा था, तभी मैक्स पिकअप साइड से ट्रक के पीछे घुस गई। मैक्स में कुल 26 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर सो रही सवारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोग सीटों के नीचे दब गए। खिड़कियों के कांच तक टूट गए। मैक्स पिकअप का बोनट पूरी तरह से पिचक गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया गया, जहां से 6 घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए– जानिए कैसे हुआ हादसा– पुलिस के अनुसार, मैक्स पिकअप (RJ-02GB-4482) कासगंज की ओर आ रही थी। शिव इंटर कॉलेज कातौर के पास ट्रक (RJ-36GB-1404) बैक किया जा रहा था। इसी दौरान मैक्स पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैक्स में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। मैक्स में 26 लोग सवार थे। इनमें 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल थे। सभी राजस्थान के करौली जिले के निवासी थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, जिलाधिकारी प्रणय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में 3 को मृत घोषित किया घायलों को जिला चिकित्सालय कासगंज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उमेश (33), प्रेम (35) और नेहरू (60) को मृत घोषित कर दिया। तीनों राजस्थान के करौली जिले के निवासी थे। हादसे में घायल हुए लोगों में राजकुमारी (25), सीमा (25), सपना (26), विमलेश (30), रविंद्र (34), चंद्रभान (25), तेजराम (60), मयंक (12), लक्ष्य (11), चिराग (5), कविता (22), कर्मवीर (38), रेयांश (3), प्रियांशी (3), मैक्स चालक भूपेंद्र, नेतराम (60), कान्हा (2), वंदना (30), रीना (32), अंजलि (25), रंजीत (30), हेमंत (17) और नैतिक (14) शामिल हैं। सभी घायल रेवाई गांव, थाना हिंडौन, जिला करौली राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं। घायलों में वंदना, रीना, अंजलि, रंजीत, हेमंत और नैतिक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्थियां विसर्जित करने सोरों जा रहे थे बताया गया है कि मैक्स में सवार सभी लोग राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले थे। वे अस्थियां विसर्जित करने के लिए सोरों जा रहे थे। इसी दौरान तड़के यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। एक साथ तीन लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने से परिवारों में मातम का माहौल है। एसपी-डीएम ने अस्पताल पहुंचकर ली घायलों की जानकारी हादसे की सूचना के बाद एसपी ओपी सिंह और डीएम प्रणय सिंह समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर घायलों को जरूरत के अनुसार उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। कोतवाली कासगंज प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने बताया– प्रारंभिक जानकारी में ट्रक के बैक करने के दौरान पीछे से मैक्स के टकराने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच की कार्रवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 4 की मौत:ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में कार से भिड़ा; लाशें सीटों से चिपकीं ग्रेटर नोएडा के जेवर में रविवार रात करीब 11 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा गिरा। इसके बाद सामने से गुजर रही कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश की रैली 2 भाइयों ने कैंसिल कराई:1 सीट पर पाठकजी के साले समेत 14 दावेदार; विधायक लाठी से अफसरों को कूटेंगे
    Next Article
    निषाद-पार्टी के 4 विधायकों ने BJP नेताओं की तस्वीरें लगाईं:मंत्री संजय निषाद नाराज; बोले- दल का झंडा लगाने में शर्म, टिकट पर सोचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment