Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू:10 केंद्रों पर 12480 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले में शनिवार को उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप-निरीक्षक और समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा शुरू हुई। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 12480 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 3120 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने परीक्षा के निर्विघ्न संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। प्रश्न पुस्तिकाओं को कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांगरूम में अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सभी परीक्षा केंद्रों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तथा सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पुलिस वर्दी पहनकर ठगी, दो व्यापारी शिकार:सरसों बेचने के बहाने 90 हजार रुपए ठगे, सीओ बोले-जल्द होगा खुलासा
    Next Article
    टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद साउथ अफ्रीका का सामना करेगा न्यूजीलैंड, जानें कब और कहां देख पाएंगे Live

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment