Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान के बेटे हर्षित ने 96% पाकर मैनपुरी टॉप किया:गणित में शतक, दादा ने कहा- हर्षित आगे आईएएस अधिकारी बने

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के पर्वतपुर गांव के छात्र हर्षित चौहान ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। पर्वतपुर गांव निवासी हर्षित चौहान की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। हर्षित एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता स्वरूप किशोर खेती करते हैं, जबकि माता सुमन गृहिणी हैं। हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और दादा को देते हुए बताया कि परिवार ने कभी उन पर दबाव नहीं बनाया, बल्कि हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें हतोत्साहित करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। उनका लक्ष्य शुरू से ही जिला टॉप करना था, जिसके लिए उन्होंने निरंतर मेहनत की। परीक्षा के दिनों में उन्होंने अधिकतर समय पढ़ाई को समर्पित किया। हर्षित का सपना आईआईटी की तैयारी कर इंजीनियर बनना है। उनका कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। हर्षित के दादा राम मोहन चौहान ने बताया कि उन्हें अपने पोते पर पूरा विश्वास था। उन्होंने उसकी सफलता के लिए गांव में भागवत कथा का आयोजन भी कराया था। अब इस उपलब्धि के बाद गांव में भंडारे की तैयारी की जा रही है। दादा की इच्छा है कि हर्षित आगे चलकर आईएएस अधिकारी बने। हर्षित की सफलता सिर्फ एक छात्र की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी या दूसरों की बातों से निराश हो जाते हैं। किसान परिवार के बेटे ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और परिवार का सहयोग हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में विवेक टॉपर, प्रदेश में आठवीं रैंकिंग:हाईस्कूल में 96.50 प्रतिशत अंक मिले, जिले की टॉप 5 में तीन-तीन छात्र-छात्राएं शामिल
    Next Article
    लखनऊ के चिनहट थाने में नारेबाजी:अखिलेश यादव और राहुल गांधी होश में आओ, मेयर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment