Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों की खाद से फैक्ट्रियों का खेल:यूरिया माफिया का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, प्लाईवुड फैक्ट्रियों तक पहुंच रही थी सब्सिडी वाली यूरिया

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर पुलिस ने किसानों के लिए सरकारी अनुदान पर उपलब्ध यूरिया खाद को फैक्ट्रियों तक पहुंचाने वाले एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना जानसठ पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त कार्रवाई में यह अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह किसानों के लिए निर्धारित यूरिया को अवैध रूप से खरीदता था। इसे हरियाणा के यमुनानगर स्थित प्लाईवुड उद्योगों में भेजा जाता था। पुलिस के अनुसार, प्लाईवुड फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाला तकनीकी ग्रेड यूरिया महंगा होता है, जबकि किसानों को मिलने वाली सब्सिडी वाली यूरिया सस्ती पड़ती है। आरोपी इसी मूल्य अंतर का फायदा उठाकर भारी मुनाफा कमा रहे थे। यूरिया की कालाबाजारी के प्रमाण मिले एसएसपी ने बताया कि पिछले छह महीनों में लगभग 15.12 लाख किलोग्राम अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी के प्रमाण मिले हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 454 कट्टों में भरी 20,430 किलोग्राम यूरिया, एक कैंटर, दो पिकअप वाहन, एक कार और फर्जी बिल बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह के सदस्य खाद विक्रेताओं से सीधे संपर्क कर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया खरीदते थे। इसके बाद फर्जी बिल तैयार कर माल को हरियाणा भेजा जाता था। रास्ते में पुलिस की निगरानी से बचने के लिए मालवाहक वाहनों के आगे एक कार चलाकर रेकी भी की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों के लोग शामिल हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, फैक्ट्री संचालकों और सप्लाई चेन की भूमिका की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के बंद घर में 3 लाख का समान गायब:गेट का कुंडा तोड़कर घर में घुसे चोर, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Next Article
    एटा डीएम ने सीएमओ कार्यालय का किया निरीक्षण:व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment