Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा डीएम ने सीएमओ कार्यालय का किया निरीक्षण:व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कार्यालय में कुछ चीजों में अत्यंत सुधार की आवश्यकता है तथा मूलभूत स्तर पर बदलाव जरूरी हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दिए गए सुधारात्मक निर्देशों को पूरी गंभीरता के साथ इस माह के अंत तक पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर कार्य संस्कृति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डीएम ने चेतावनी दी कि जनहित से जुड़े विभागों में नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ राममोहन तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों की खाद से फैक्ट्रियों का खेल:यूरिया माफिया का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, प्लाईवुड फैक्ट्रियों तक पहुंच रही थी सब्सिडी वाली यूरिया
    Next Article
    पूर्व विधायक समेत तीन पर बिजली चोरी का केस:विधायक बोले- फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा, साजिश करने वालों के खिलाफ मुकदमा कराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment