Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान-मजदूर और छोटे व्यापारियों की दबाई जा रही आवाज:मेरठ में विजय राघव ने कहा- सरकार की छवि खराब कर रहे कुछ नेता

    11 hours ago

    1

    0

    सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच एविडेंस गुरुकुल फाउंडेशन के पदाधिकारी विजय राघव ने कुछ जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतवर जनप्रतिनिधि किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं और अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके दबाव में पुलिस प्रशासन काम कर रहा है और आंदोलनकारी लोगों को जेल का डर दिखाकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। विजय राघव ने कहा कि यह देश क्रांतिकारियों का देश रहा है। यहां आवाज उठाने वालों को जेल का डर दिखाकर दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंट्रल मार्केट के पीड़ित व्यापारियों की आवाज उठाने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। अब व्यापारी और उनकी माताएं-बहनें भी आंदोलन के लिए तैयार हैं और उनमें भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह किसानों की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ भी फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। राघव के अनुसार, आंदोलनकारी शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, लेकिन रात करीब दो बजे पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए धरना समाप्त करवा दिया और टेंट तक हटवा दिए। इस तरह की कार्रवाई से जनता की आवाज नहीं दबाई जा सकती। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए जो ईमानदार सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेंट्रल मार्केट के कुछ व्यापारी अतुल प्रधान के नेतृत्व में लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। अखिलेश यादव ने उनकी समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बनने पर इस समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने की भी बात कही। विजय राघव ने सरकार से आग्रह किया कि अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए इस मामले का समाधान सदन या कैबिनेट स्तर पर कराया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि आवास विकास को दिए गए नोटिस को विभाग अपनी रिपोर्ट में शामिल कर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करे। उसी आधार पर एविडेंस गुरुकुल फाउंडेशन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती मिनी ट्रक से देसी घी के 15 पैकेट चोरी:मैनपुरी में तिरपाल काटकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
    Next Article
    कार चालक ने रेस्टोरेंट संचालक को 80 मीटर घसीटा, CCTV:कानपुर में बोला- होली की कमाई का हिस्सा दो; मना करने पर मारपीट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment