Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार चालक ने रेस्टोरेंट संचालक को 80 मीटर घसीटा, CCTV:कानपुर में बोला- होली की कमाई का हिस्सा दो; मना करने पर मारपीट की

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक कार चालक ने रेस्टोरेंट संचालक को करीब 80 मीटर तक घसीटा। इस दौरान वह लगातार चिल्लाता रहा। शोर सुनकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर निकले और कार का पीछा किया। इसके बाद कार चालक उसे सड़क पर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घायल रेस्टोरेंट संचालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज किया गया। पीड़ित दुकानदार ने गुजैनी थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक, कार सवार युवक होली में हुई कमाई से रंगदारी मांगने आया था। विरोध करने पर उसने मारपीट की और लूटपाट की कोशिश की। इसी दौरान गुस्से में उसने रेस्टोरेंट संचालक की कॉलर पकड़ लिया और कार चलाने लगा। यह घटना गुजैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। विस्तार से पढ़िए पूरी मामला… पैसे ना देने पर की मारपीट रामगोपाल चौराहे पर सूरज स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट है। यह रेस्टोरेंट बर्रा-8 निवासी रंजीत सिंह का है। उन्होंने बताया- मंगलवार देर रात करीब 12:15 बजे मेरा बेटा आदर्श कुमार रेस्टोरेंट बंद कर बाहर खड़ा था। इसी बीच हमीरपुर के रमेडी मोहल्ला ईदगाह और वर्तमान में जरौली फेस-2 में रहने वाला यशू कुमार अपनी एसयूवी कार (UP 78 HZ 0571) से पहुंचा। उसने कहा कि होली में ज्यादा कमाई हुई है, इसलिए पैसे निकालो। आदर्श ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया और जेब में रखा नकद पैसे छीनने लगा। शोर सुनकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर आ गए। इसी बीच आरोपी ने आदर्श का कॉलर पकड़कर उसे कार में फंसा लिया और करीब 80 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान उसकी सोने की चेन भी टूट गई। कर्मचारी और आसपास मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया, जिस पर आरोपी आदर्श को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी कार से रेस्टोरेंट संचालक को घसीटते हुए दिखाई दे रहा है। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया- पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान-मजदूर और छोटे व्यापारियों की दबाई जा रही आवाज:मेरठ में विजय राघव ने कहा- सरकार की छवि खराब कर रहे कुछ नेता
    Next Article
    दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने धमकाया:दरोगा-महिला सिपाही पर जबरन बयान दर्ज कराने, मारपीट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment