Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते का विरोध किया:एमएसपी गारंटी कानून लागू न होने पर जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी दी

    9 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के जेंगुरी गांव में रविवार शाम किसान विकास मंच ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते और एमएसपी गारंटी कानून लागू न करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाने की घोषणा भी की। संगठन के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने आरोप लगाया कि सरकार भारतीय किसानों को बचाने के बजाय अमेरिकी कृषि उत्पाद और तेल आयात कर उन्हें कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान विकास मंच सरकार के किसान विरोधी कार्यों का कड़ा विरोध करेगा। पांडेय ने दावा किया कि अमेरिका और केंद्र सरकार किसानों को भूमिहीन दिहाड़ी मजदूर बनाना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों ने विरोध नहीं किया, तो खेती बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में चली जाएगी। उन्होंने अमेरिकी विश्व व्यवस्था और भू-राजनीतिक प्रभुत्व के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि अमेरिका कभी भी भारत का हितैषी नहीं रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने समर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि किसान विकास मंच तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन का भी हिस्सा था। सिंह ने यह भी कहा कि यह मंच भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के खिलाफ आंदोलन में संयुक्त मोर्चा की ताकत बनेगा। उन्होंने धान खरीद पोर्टल बंद करने और खरीद में कथित फर्जीवाड़े को सरकार की विफलता बताया। इस गोष्ठी में राधेश्याम पांडेय, धीरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, अशोक कुमार द्विवेदी, प्रमोद सिंह, बृजेश विश्वकर्मा, हौसला विंद, श्याम बिहारी सिंह, नरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, जयनाथ सिंह, धनंजय सिंह, राजबंश सिंह, कैलाश नाथ, महेंद्र सिंह, अंगद पटेल, राम अवध पटेल, श्याम बिहारी सिंह, भरत लाल यादव, भीष्म नारायण यादव, लोहा सिंह, सतीश सिंह, राधेश्याम सिंह, दीनबंधु सिंह और राजेश जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में वृहद विधिक सहायता शिविर आयोजित:हाईकोर्ट न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने किया उद्घाटन, योजनाओं की जानकारी दी
    Next Article
    कानपुर में 'बाबा का रिसेप्शन' हुआ:आनंदेश्वर महादेव में सवा लाख भक्तों ने मटर-पनीर का प्रसाद खाया, 'बर्फीला' श्रृंगार होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment