Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में वृहद विधिक सहायता शिविर आयोजित:हाईकोर्ट न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने किया उद्घाटन, योजनाओं की जानकारी दी

    7 hours ago

    1

    0

    चंदौली मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में रविवार को एक वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 39 स्टॉल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति हरवीर सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, अपर जिला न्यायाधीश विकास कुमार वर्मा, न्यायाधीश परितो श्रेष्ठ, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक डॉ. इंदु रानी और मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने इन स्टॉलों का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि ने स्वयं स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने कहा कि आम आदमी को सरकारी योजनाओं का सही लाभ दिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीड़ित और असहाय लोगों को सुलभ एवं नि:शुल्क न्याय प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। न्यायमूर्ति सिंह ने कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, स्त्रियों, श्रमिकों, अनुसूचित जाति व जनजाति आदि लाभार्थियों को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनका लाभ सुनिश्चित करना बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद द्विवेदी ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ये विभाग जनहित से संबंधित पेंशन, श्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण सहित अनेक योजनाओं की जानकारी और मौके पर ही सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। कार्यक्रम में न्यायाधीश किरण पाल सिंह, सिविल बार अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम दिव्या ओझा, सीएमओ डॉ. वाई.के. राय, सीओ देवेंद्र कुमार, प्राचार्य सुकृति मिश्रा, राजेश नायक, राजीव सिंह, प्रभात कुमार और बीडीओ श्रीप्रकाश सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डायग्नोस्टिक सेंटर की जगह बदली:हाईकोर्ट के सामने बनेगा संविधान पार्क, अब विराज खंड में होगा निर्माण
    Next Article
    किसानों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते का विरोध किया:एमएसपी गारंटी कानून लागू न होने पर जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment