Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान ने पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की:बागपत के डौलचा में समाधान दिवस पर लगाई गुहार

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत तहसील क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी बाबूराम पुत्र झुमरा ने तहसील परिसर में आयोजित समस्या समाधान दिवस में अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि मौजा डौलचा, तहसील बागपत स्थित खसरा संख्या 9192 की भूमि खसरा-खतौनी में उनके नाम दर्ज है। बाबूराम के अनुसार, इस भूमि पर उनके भाई ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि उक्त भूमि से उनके भाई का कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी वह जबरन कब्जा जमाए हुए हैं। पीड़ित किसान ने यह भी बताया कि उनके भाई ने खेत तक आने-जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है, जिससे उन्हें खेती करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेत में खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। बाबूराम का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। बाबूराम ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमि को कब्जामुक्त कराने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    60 घंटे बाद गिरफ्तार हुआ थाने से फरार चोर:पुलिस चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को पकड़ा, एक फिर से भागा
    Next Article
    शंकराचार्य बोले- जो गौ माता के साथ नहीं वह कसाई:धर्म युद्ध की चेतावनी देकर संतों से पूछा- आप गाय या आय के साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment