Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान नेता के बेटे का शव कमरे में मिला:सीने में गोली लगी थी, बगल में बंदूक पड़ी थी; नोएडा में पढ़ाई करता था

    4 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नगीना में किसान नेता हर्षवर्धन सिंह के 22 साल के बेटे पृथ्वीराज का कमरे में शव मिला है। उसके सीने पर गोली लगी थी। पैरों की तरफ पिता की लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। वारदात शनिवार रात 9 बजे की है। उस वक्त वह घर में अकेला था। मां-बाप एक शादी में शामिल होने गए थे। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि, किसान नेता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कमरे की फॉरेंसिक जांच की। बंदूक को कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। देखें 2 तस्वीरें… घर पर अकेला था प्रथ्वीराज भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह नगीना की फ्रेंड्स कॉलोनी में पत्नी पूनम सिंह और दो बेटों के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा पुरू और प्रथ्वीराज छोटा है। मृतक पृथ्वीराज नोएडा के सेक्टर-16 स्थित जेकेएफटीआईआई कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहा था। उसका बड़ा भाई पुरु भी नोएडा में रहकर बीबीआईबी की पढ़ाई कर रहा है। दोस्त पहुंचा तो कमरे में खून से लथपथ मिला पुलिस के मुताबिक, मां-बाप के घर से जाने के बाद पृथ्वीराज का एक दोस्त वहां पहुंचा। सबसे पहले उसने कमरे में पृथ्वीराज को खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। पिता बोले- मेरे ही हथियार से बेटे को किसी ने गोली मारी पिता हर्षवर्धन सिंह ने कहा-मेरे ही हथियार से बेटे की किसी ने हत्या की है। अलमारी पर भी गोली का निशान था। सीओ आलोक सिंह और एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के चलते शव काफी देर तक कमरे में ही पड़ा रहा। एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया मामला आत्महत्या का लग रहा है। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या यूपी कांग्रेस में सब कुछ ठीक चल रहा:सांसद ने प्रभारी को घेरा, खड़गे ने मसूद को दी नसीहत; पूरी कहानी VIDEO में
    Next Article
    'करौली सरकार' को महामंडलेश्वर से क्यों हटाया:नाराजगी की वजह झाड़-फूंक या कुछ और; देश के 50 बाबाओं पर कार्रवाई तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment