Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान यूनियन का 30 से अधिक मांगों पर प्रदर्शन:सुल्तानपुर DM को मांग पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग, कई फर्जी केस वापस लेने की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयता वादी अराजनैतिक) ने बुधवार को जिलाध्यक्ष गौरीशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। यूनियन ने जिलाधिकारी को 30 से अधिक मांगों वाला एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विभिन्न समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में करौदीकला के ग्रामसभा पाकड़पुर से जुड़े एक मामले का उल्लेख है। इसमें आरोप लगाया गया है कि थानाध्यक्ष ने हिस्ट्रीशीटर अंकित सिंह के कहने पर राघवेंद्र सिंह और इंद्रसेन सिंह के खिलाफ फर्जी मुकदमा (अ0सं0 266/25) दर्ज किया है। यूनियन ने इस मुकदमे को तत्काल समाप्त करने की मांग की है। एक अन्य शिकायत अर्जुनपुर, थाना गोसाईगंज निवासी शकील से संबंधित है। आरोप है कि गांव के कलीम, तिजार अली, तिरवार अली, इरफान, अफरोज और सिराज राजस्व टीम की रिपोर्ट के बावजूद शकील के खेत में जुताई-बुवाई में बाधा डाल रहे हैं। यूनियन ने बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में 9 फरवरी 2025 को हुई एक घटना का भी जिक्र है। बेलहरी, थाना मोतिगरपुर निवासी उत्कर्ष शुक्ला पर कोल्हुआमऊ निवासी आदर्श तिवारी को उनके घर जाकर पीटने और हाथ तोड़ने का आरोप है, जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद, उत्कर्ष शुक्ला और उनके पिता पुष्पेंद्र शुक्ला ने कथित तौर पर मोतिगरपुर थाने से मिलकर 18 फरवरी 2025 को आदर्श तिवारी के भाई हर्ष तिवारी के खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। यूनियन ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ गोसाईगंज और मोतीगरपुर थाने में पहले से मामले दर्ज थे, उन्होंने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त होने के बावजूद यह फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने जांच अधिकारी को तलब किया था और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर को मोतीगरपुर और गोसाईगंज थानों के मुकदमों को वापस लेकर निर्दोष के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त करने का निर्देश दिया था। हालांकि, छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह फर्जी मुकदमा समाप्त नहीं किया गया है। अंतिम शिकायत ग्राम बेलहारी, थाना मोतीगरपुर निवासी राम अवतार से संबंधित है। आरोप है कि उनके मोहल्ले के सामने बनी जल निकासी नाली को गांव के दयाराम और जयराम ने तोड़कर पाट दिया है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। यूनियन ने नाली को खुलवाने और तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट में घायल परिवार को SHO ने थाने से भगाया:बोले- तुम लोगों ने गंध मचा रखा है, जौनपुर एसपी से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, ऑस्ट्रेलिया का 5वां विकेट गिरा:मैट रैनशॉ 37 रन बनाकर आउट, आयरलैंड के हम्फ्रीज ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment