Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मारपीट में घायल परिवार को SHO ने थाने से भगाया:बोले- तुम लोगों ने गंध मचा रखा है, जौनपुर एसपी से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

    8 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में मारपीट के घायल परिवार एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचा तो, एसएचओ ने डांट-फटकार थाने से भगा दिया। एसएचओ का कहना है कि तुम लोगों ने बीरीबारी में गंध मचा रखे हो। इसके बाद पीड़ित परिवार जिला अस्पताल में इलाज करवाने चला गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार पर ही उल्टे एफआईआर दर्ज कर दिया है। पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। देखें 2 तस्वीरें… विवादित भूमि पर निर्माण रोकने पर मारपीट यह पूरा मामला चंदवक थाने का है। बौरीबारी रसड़ा गांव निवासी गीता देवी पत्नी जगजीवन का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस जमीन पर 6 साल से मुकदमा चल रहा है। आरोप है विवादित जमीन पर आरोपी निर्माण कार्य कर रहे थे। पीड़िता के शिकायत पर पहुंचे लेखपाल और चौकी इंचार्ज ने निर्माण कार्य को रोक दिया। निर्माण कार्य रूकने से गुस्साएं पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। घर में घुसकर दंपति और उसके दोनों बच्चों को लाठी-डंडे और ईंट से बुरी तरीके से पिटा। एसएचओ ने फोन पर थाने बुलाया था मारपीट में घायल परिवार ने चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष को फोन किया तो, उन्होंने थाने में आकर प्रार्थना-पत्र देने को कहा। थाने पहुंचे पीड़ित परिवार को थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने डांट-फटकार लगाते हुए थाने से भगा दिया। उन्होंने कहा- ‘तुम लोगों ने बीरीबारी में गंध मचा रखे हो।’ महिला के बड़े बेटे वंशधारी सेठ ने बताया कि पुलिस ने पड़ोसियों के तहरीर पर हमारे ही परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मजबूर होकर परिवार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां छोटे भाई की इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं, केराकत सीओ अजीत कुमार रजक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई:6 ट्रक और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भारी जुर्माना लगाने की तैयारी में जुटा विभाग
    Next Article
    किसान यूनियन का 30 से अधिक मांगों पर प्रदर्शन:सुल्तानपुर DM को मांग पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग, कई फर्जी केस वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment