Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंसर से बेटियों की रक्षा, अब सरकार की गारंटी:यूपी में शुरू हुआ निःशुल्क HPV अभियान, 46 लाख बेटियों को मिलेगा जीवनरक्षक टीका

    2 hours ago

    1

    0

    बेटियों सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में की मौजूदगी में 15 बालिकाओं को HPV टीका लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से इस टीकाकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया, जिसका लाइव प्रसारण लखनऊ में भी देखा गया। टीका लगवाने पहुंची बालिकों से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बातचीत की, उनका हौसला बढ़ाया। डिप्टी सीएम ने कहा, "बेटियों में सर्वाइकल कैंसर की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वदेशी टीके का शुभारंभ हो रहा है, जो देश की बेटियों के लिए वरदान साबित होगा। प्रदेश सरकार सभी पात्र बालिकाओं तक यह टीका पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करेगी। मील का पत्थर साबित होगा यह अभियान उपमुख्यमंत्री ने राज्यपाल के पूर्व प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर कैंप लगवाए थे। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में यूपी की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि मृत्यु दर में कमी लाने के बाद अब बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की बारी है। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा, "यह देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया अध्याय है। यूपी सरकार संकल्पित है कि हर पात्र बेटी तक जीवनरक्षक टीका पहुंचेगा। सभी जिलों में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और शिक्षा विभाग के समन्वय से टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि प्रदेश ने पहले चेचक, पोलियो जैसी बीमारियों का उन्मूलन किया है। अब HPV टीका पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी और निःशुल्क है। यह गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम में क्रांतिकारी कदम है। केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा, "विश्व में भारत ही ऐसा देश है जहां सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण हो रहा है। यूपी में अगले एक साल में 24 लाख से ज्यादा बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा टीका मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 24 लाख 39 हजार 210 बालिकाओं को पहले चरण में टीका लगाया जाएगा। पहले तीन महीने जिला अस्पतालों और ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध होगा। फिर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हो जाएगा। पूरे प्रदेश में कुल 46 लाख से अधिक बेटियों को कवर करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में अपर मिशन निदेशक धीरेन्द्र सिंह सचान सहित एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाभी का सीना फाड़ा, 7 घंटे बाद जान दी:झांसी में देवर ने हाथ-मुंह ताबड़तोड़ मारे चाकू; बेटी चिल्लाई- मम्मी को बचा लो
    Next Article
    अखिलेश बोले- योगी विदाई से पहले जापान गए:9 साल में सिर्फ मोबाइल कवर बना पाए; चीन का डॉग दिखा देश को बदनाम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment