Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में 125 साल पुराने मुसाफिरखाने पर चला बुलडोजर:दालमंडी में 25 मकान ढहाए; संजय दत्त की नानी का यहां से कनेक्शन

    20 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की दालमंडी में सोमवार को 125 साल पुराने मुसाफिरखाने पर बुलडोजर चला। मजदूरों ने बिल्डिंग के ऊपर बनी बांउड्रीवाल को तोड़ा। माहौल न बिगड़ने पाए, इसके लिए 300 पुलिस जवान तैनात थे। पैरामिलिट्री फोर्स भी लगाई गई थी। पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की जाती रही। दालमंडी रोड प्रोजेक्ट में सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इस कार्रवाई की जद में मुसाफिरखाना समेत 45 मकान आए हैं। वक्फ बोर्ड की इस बिल्डिंग में लोग आकर ठहरते थे। शादियां भी होती थीं। तीन दिनों के भीतर 3 जेसीबी मशीनों और 50 मजदूरों की मदद से 25 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। ध्वस्तीकरण के लिए वक्फ बोर्ड को 12 दिन की मोहलत दी गई थी। इस दाल मंडी का कनेक्शन बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से है। यहां उनकी नानी जद्दनबाई रहती थीं। 3 तस्वीरें देखिए… पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों की टीम सोमवार सुबह पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग की गई, ताकि ध्वस्तीकरण के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि चिह्नित 45 भवनों को ध्वस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें वे 20 मकान भी शामिल हैं, जिन्हें नगर निगम पहले ही जर्जर घोषित कर चुका है। टीम ने 9 मई को 20 मकानों पर कारवाई की थी। 10 मई को 5 और मकानों को तोड़ा गया। ACP बोले- जर्जर और PWD के रजिस्ट्री वाले मकानों पर कार्रवाई चल रही है ACP अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा- जर्जर मकानों और PWD के रजिस्ट्री वाले मकानों पर कार्रवाई चल रही है। अब लगातार कार्रवाई चलती रहेगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स है। नई सड़क और चौक का एरिया काफी बिजी एरिया है। इसलिए बैरिकेडिंग की गई है। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता केके सिंह ने बताया- मुसाफिरखाने की इमारत सवा सौ साल पुरानी है। समय के साथ इसकी इमारत को सुधारा गया था। वर्तमान में इसका संचालन वक्फ द्वारा किया जा रहा था, जिसमें लोगों के ठहरने की व्यवस्था थी। साथ ही यहां पर शादी का भी आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन और बोर्ड के बीच बैठक की गई थी, जिसमें उन्होंने 12 दिन का समय मांगा था। समय पूरा होने के बाद बिना किसी विरोध के यह कार्रवाई की जा रही है। दालमंडी में इससे पहले 60 मकान तोड़े जा चुके हैं दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए कुल 187 प्रॉपर्टी चिह्नित की गई थी। इनमें 181 मकान और 6 मस्जिदें हैं। पहली बार 29 अक्टूबर, 2025 को PWD ने मकान तोड़ना शुरू किया। अब तक कुल 60 मकान तोड़े जा चुके हैं। ऐसे में 121 मकान और 6 मस्जिदें बचीं। मस्जिदें सबसे आखिरी में तोड़ी जाएंगी। जानिए क्या है दालमंडी प्रोजेक्ट… वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी के दौरे पर इस कार्य का शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 181 भवन स्वामियों और 6 मस्जिदों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे। 220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 215 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कहां कितनी सड़क चौड़ी है, कौन सा मकान कितनी जद में आ रहा है, 181 घरों की नपाई के बाद उनकी रजिस्ट्री शुरू हुई और ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ है। इसके अलावा इसमें 6 मस्जिदें भी हैं। PWD के अधिकारियों ने डेटा तैयार किया। इस डेटा के हिसाब से मुआवजे का आकलन किया गया था। जो लगभग 191 करोड़ रुपए हैं। अभी तक 46 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। धीरे-धीरे मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। 60 फीट चौड़ी होगी सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फीट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फीट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फीट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा। दालमंडी का इतिहास, ग्राफिक में जानिए- ……………… ये खबर भी पढ़िए- थार ने मां-5 साल की बेटी को कुचला, मौत:काशी में 200 मीटर घसीटा, गुस्साए लोगों ने पथराव किया; रिंग सेरमनी से लौट रही थीं वाराणसी में रविवार रात साढ़े 11 बजे थार सवारों ने बाइक सवार मां- मासूम बेटी और देवर को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर घायल हो गया। महिला मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी से लौट रही थी। हादसा शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुवेंदु PA हत्याकांड-अयोध्या से अरेस्ट युवक चुनाव लड़ना चाहता था:मंत्री के साथ तस्वीर; बलिया में मां बोलीं- फंसाया गया
    Next Article
    यूपी में रोज 25 लोग खत्म कर रहे जिंदगी:5 साल में 4 गुना बढ़े प्यार में सुसाइड के मामले, वीडियो बन रहे 'डिजिटल सुसाइड नोट'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment