Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में आज गणेश आचार्य करेंगे शिव थीम सॉन्ग लॉन्च:नमो घाट पर जुटेंगे फैंस, 11 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 'गणेश द स्टारडस्ट

    1 day ago

    4

    0

    बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर और अभिनेता गणेश आचार्य शनिवार शाम धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में नई फिल्म का गाना लांच करेंगे। उनकी फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। आगामी फिल्म 'गणेश द स्टारडस्ट' के प्रमोशन और शिव थीम साँग लॉन्च करने के लिए वाराणसी पहुंच रहे रहे गणेश ने नमो घाट को चुना है। काशी के भव्य नमो घाट पर बड़ी संख्या में उनके फैन्स जुटने लगे हैं। जहां 4 बजे शिव तांडव और शिव अर्चनम के साथ आयोजन का आगाज होगा। गाने की लांचिंग के बाद उनकी फिल्म आगामी 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। लांचिंग के बाद गणेश आचार्य प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में भी शामिल होंगे। इसके अलावा काशी की गलियों में घूमकर बनारस के जायके और पान का लुत्फ भी उठाएंगे। भगवान शिव को समर्पित है गीत गणेश आचार्य ने एक वीडियो संदेश जारी कर काशीवासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया है। अपने संदेश की शुरुआत उन्होंने बनारस के पारंपरिक अभिवादन "नमस्कार बनारस, हर-हर महादेव" के साथ की। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म का यह नया गीत देवों के देव महादेव यानी भगवान शिव को समर्पित है। आचार्य का मानना है कि भगवान शिव की भक्ति से सराबोर इस गीत को लॉन्च करने के लिए बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी से बेहतर और पवित्र स्थान दुनिया में कोई और नहीं हो सकता। दिखाएंगे आधिकारिक ट्रेलर आयोजन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज शाम ठीक 4:00 बजे नमो घाट पर एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वे न केवल अपनी फिल्म का यह शिव भजन लॉन्च करेंगे, बल्कि वहां मौजूद दर्शकों को अपनी फिल्म 'गणेश द स्टारडस्ट' का आधिकारिक ट्रेलर भी दिखाएंगे। काशी की जनता के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए गणेश आचार्य ने कहा कि वे चाहते हैं कि काशीवासियों की भक्ति और उनकी अपनी भक्ति मिलकर इस शाम को यादगार बना दे और सभी मिलकर महादेव की आराधना करें। उन्होंने अंत में सभी प्रशंसकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शाम 4 बजे नमो घाट पहुंचें और इस खास पल के साक्षी बनें। बॉलीवुड की चमक-दमक और काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा के इस अनोखे संगम को लेकर स्थानीय प्रशंसकों में अभी से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Next Article
    गोरखपुर सेंट जोसेफ में डांस-म्यूजिक से यादगार बना चिल्ड्रेंस डे:DIG बोले- बच्चे ही कल वैज्ञानिक और अफसर बनकर देश संभालेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment