Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में गंगा में बीयर पार्टी, घाट पर फेंकी केन:वीडियो बना तो माफी मांगी, बोला- अब नहीं पीएंगे; संत बोले-ये आस्था का अपमान है

    10 hours ago

    1

    0

    काशी में गंगा नदी में बीयर पार्टी हुई। नहाने के दौरान एक युवक ने बीयर पी। फिर बीयर की केन को मोड़कर गंगा के तट पर फेंक दिया। बीयर पीने का घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। बीयर पीने वाले लड़के को पास बुलाया और उसे फटकार लगाई। इसके बाद युवक ने माफी मांगी। उसने कहा कि गलती हो गई। अब आगे से ऐसा नहीं करेगा। वीडियो वायरल होने के बाद एक अधिवक्ता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है। वहीं संतों की कहना है कि यह आस्था का अपमान है। ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर लिखा कि योगी जी बताएं। आस्था के केंद्र को हुड़दंगियों का अड्डा बनाने के लिए आपको क्यों न जिम्मेदार ठहराया जाए? इससे पहले 15 मार्च को रोजेदारों ने नाविक का अपहरण कर नाव हाईजैक कर बीच गंगा में इफ्तार पार्टी की थी। मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। ये आरोपी 2 महीने तक जेल में बंद रहे थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने सभी को जमानत दे दी। गंगा में बीयर पीने की 2 तस्वीरें अधिवक्ता की तहरीर पर केस दर्ज हुआ गंगा में बीयर पीने वाले युवक के खिलाफ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने दशाश्वमेध घाट थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि मां गंगा हिंदू धर्म में आस्था और पूजा का केंद्र है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे एक युवक गंगा में नहा रहा है। उसके हाथ में बीयर की एक केन है। वह नहाते समय बीयर पी रहा है। जोकि ठीक नहीं है। गंगा घाटों पर इस तरह का कृत्य करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। यह वीडियो धार्मिक माहौल को दूषित करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाला है। अगर ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ेगा। कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई करें। साथ ही घाटों पर निगरानी बढ़ाएं। वीडियो बनने के बाद युवक ने माफी मांगी वहीं वीडियो बनाने वालों ने युवक को पास बुलाया। युवक ने अपना नाम संतोष सिंह बताया। कहा कि मैं रोहता का रहने वाला है। वीडियो में लोगों ने उसे डांटते हुए कहा कि ब्राह्मण होकर भी तुम गंगा में बीयर पी रहे हो। तुम्हें शर्म नहीं आई। युवक ने वीडियो में माफी मांगी। बोला- अब ऐसा नहीं करेगा। अमर्यादित और अधार्मिक कृत्य बर्दाश्त नहीं करेंगे स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों सनातन धर्मवलंबियों की आस्था और चेतना का केंद्र हैं। मां गंगा के आंचल में इस तरह का अमर्यादित और अधार्मिक कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह सनातन संस्कृति और पवित्रता पर सीधा आघात है। ऐसे हुड़दंगियों और आस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी पवित्र तीर्थस्थलों की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का दुस्साहस न कर सके। तीर्थ पुरोहित बोले- आस्था का अपमान करने वालों पर कार्रवाई हो तीर्थ पुरोहित असि घाट बलराम मिश्र ने कहा कि मां गंगा साक्षात देवत्व का स्वरूप हैं। गंगा की पवित्र धारा में मदिरा या बीयर का सेवन करना सनातन धर्म की मर्यादा और आस्था का घोर अपमान है। तीर्थ क्षेत्रों को पिकनिक स्पॉट और अय्याशी का अड्डा समझने वाले लोगों पर प्रशासन कार्रवाई करे। ऐसे कृत्य देवभूमि और तीर्थ क्षेत्र की दिव्यता को खंडित करते हैं। सनातन समाज इस प्रकार के अपमान को मूकदर्शक बनकर नहीं देखेगा कांग्रेस बोली- योगी जी, आपको क्यों न जिम्मेदार ठहराया जाए X (पूर्व ट्वीटर) पर कांग्रेस के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा- ये है सत्ताधीशों का तथाकथित सांस्कृतिक पुनरुत्थान। वाराणसी में मां गंगा के पावन आंचल में खुलेआम शराबबाजी हो रही है। हद है संवेदनहीनता की। घाटों पर सुरक्षा और मर्यादा की कमान भगवान भरोसे है। योगी जी बताएं.. आस्था के केंद्र को हुड़दंगियों का अड्डा बनाने के लिए आपको क्यों न जिम्मेदार ठहराया जाए? एसीपी बोले- आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे एसीपी अतुल अंजान ने कहा वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है। जल्द की आरोपी को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी। 16 मार्च को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी हुई थी काशी में सोमवार (16 मार्च) को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी थी। इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा, तो हिंदूवादी संगठनों की नजर पड़ी। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ……………………… ये खबर भी पढ़िए- काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, VIDEO:चिकन बिरयानी परोसी, हिंदू संगठन बोले- हडि्डयां नदी में फेंकीं; 14 गिरफ्तार काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई। सोमवार को हुई इस पार्टी में आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। साथ ही इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 4 गुना बढ़े हीट स्ट्रोक के मरीज:गर्मी से लगातार दो दिन तक सर दर्द कर रहा परेशान, सैलिड और जूसी फ्रूट देंगे राहत
    Next Article
    बिजली विभाग ने शुरू की 'वॉटर थेरेपी':अमेठी में भीषण गर्मी से तप रहे ट्रांसफार्मर, बिना रुके सप्लाई के लिए अर्थिंग में पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment