Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 4 गुना बढ़े हीट स्ट्रोक के मरीज:गर्मी से लगातार दो दिन तक सर दर्द कर रहा परेशान, सैलिड और जूसी फ्रूट देंगे राहत

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तपती धूप और बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ नजर आने लगा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक एक हफ्ते पहले जहां 5 से 7 प्रतिशत मरीज हीटवेव की चपेट में आ रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 25 प्रतिशत तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचाव की सलाह दी है। एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. प्रकाश ने बताया कि इन दिनों उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार एक से दो दिन तक रहने वाला सिरदर्द भी शरीर में पानी की कमी से हो रहा है। ऐसे में लोगों को अपनी डाइट में पानी की मात्रा बढ़ानी चाहिए और तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और टमाटर जैसी पानी वाली चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। इससे हीटस्ट्रोक से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। डॉ. प्रकाश ने खास तौर पर हार्ट और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। वहीं जो लोग काम के सिलसिले में लगातार धूप के संपर्क में रहते हैं, उन्हें सूती कपड़े से शरीर को ढंककर रखना चाहिए। दोपहिया वाहन चालकों को सिर पर गीला कपड़ा बांधकर हेलमेट पहनने की सलाह दी गई है, जिससे गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर आना और कमजोरी एक साथ महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह हीटस्ट्रोक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में रिश्वत लेते हुए एसडीओ और ऑपरेटर अरेस्ट:बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने में मांगी घूस, एंटी करप्शन ने रंगेहाथ पकड़ा
    Next Article
    काशी में गंगा में बीयर पार्टी, घाट पर फेंकी केन:वीडियो बना तो माफी मांगी, बोला- अब नहीं पीएंगे; संत बोले-ये आस्था का अपमान है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment