Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में संकटमोचन प्रभु को भक्त चढ़ाएंगे रजत ध्वजा, VIDEO:हिन्दू नववर्ष पर शुरू हुई प्रभात फेरी, भक्तों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। समिति के अध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती महोत्सव के अंतर्गत धर्मसंघ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। संकटमोचन स्वरूप भगवान हनुमान की भव्य आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को हनुमान ध्वजा वितरित कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। जो अगले 15 दिनों तक प्रतिदिन निकाला जायेगा। हाथ में लाल ध्वजा लेकर हनुमान के भजन गाते निकले श्रद्धालु प्रभात फेरी धर्मसंघ से प्रारंभ होकर रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड एवं त्रिदेव मंदिर मार्ग से होते हुए प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर तक पहुंची, जहां भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ध्वजा अर्पित की। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ, भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर पहुंचने पर आरती, भोग और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए‌। राम नवमी के दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा कौशल शर्मा ने कहा - कलयुग में भगवान हनुमान ही ऐसे देवता हैं जो साक्षात रूप में भक्तों की रक्षा करते हैं और उनकी भक्ति से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस अवसर पर भक्तों के सहयोग से एक विशेष रजत ध्वजा भी तैयार की जा रही है, जिसे भगवान को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ एवं श्री रानी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। समिति ने आगामी 2 अप्रैल 2026 को एक भव्य शोभायात्रा निकालने की घोषणा की है। इस शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और भगवान हनुमान की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। विशेष रूप से फूलों से सजे रथ पर हनुमान जी की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गोपीगंज-ज्ञानपुर में किए दर्शन-पूजन
    Next Article
    कृषि बजट, MSP पर संसद में उठे किसानों के मुद्दे:अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने गंभीर विषयों की तरफ खींचा सरकार का ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment