Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि बजट, MSP पर संसद में उठे किसानों के मुद्दे:अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने गंभीर विषयों की तरफ खींचा सरकार का ध्यान

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने लोकसभा में किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कृषि बजट में लगातार घटती प्राथमिकता, किसानों की आय में गिरावट, बढ़ते कर्ज और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के सीमित लाभ जैसे गंभीर विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सांसद शर्मा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित भुगतानों और अमेठी-रायबरेली क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा फसलों को हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। अपनी मांगों को स्पष्ट करते हुए, किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि कृषि बजट को बढ़ाकर कम से कम 5 प्रतिशत किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि में वृद्धि, सभी प्रमुख फसलों पर प्रभावी MSP लागू करने और नाबार्ड (NABARD) के माध्यम से किसानों को सरल एवं सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लंबित दावों का शीघ्र और पारदर्शी तरीके से निपटारा हो, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके। सांसद ने कृषि मंत्री से आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु प्रभावी प्रावधान करने का विशेष अनुरोध किया। सांसद किशोरीलाल शर्मा सदन में लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने सड़कों, हाईवे और क्षेत्रीय विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी आवाज को संसद में उठाना उनकी जिम्मेदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में संकटमोचन प्रभु को भक्त चढ़ाएंगे रजत ध्वजा, VIDEO:हिन्दू नववर्ष पर शुरू हुई प्रभात फेरी, भक्तों ने पढ़ी हनुमान चालीसा
    Next Article
    लखनऊ में मौसा के साथ निकली 15-साल की लड़की लापता:दवा लेने गई थी, गांव के बाहर किशोरी के अंडरवियर और बेहोश मिले मौसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment