Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में तेज हवा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:बारिश में दीवार बनाते 5 मजदूरों को गहरी चोट, एक की हालत गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के हुकुलगंज तिराहे के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। तिवारी मिष्ठान के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार तेज हवा के चलते अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें एक अचेत मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के प्रयासों के बीच हादसे की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को भी बुलाया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक चार लोगों को अस्पताल भेजा गया है। जिनके इलाज की बात कही जा रही उन घायलों में सूरज, दिनेश, अमन और करण नाम शामिल हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल घायलों और मृतकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि हादसे में जनहानि बढ़ सकती है। हादसे के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में खुला लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस:कल राज्यपाल करेंगी LPS का उद्घाटन, प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल के विजन से बरेली में खुली 16वीं शाखा
    Next Article
    बुलंदशहर में मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई:डेयरियों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment