Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई:डेयरियों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रदेश स्तरीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कई डेयरियों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान गुलावठी, सिकंदराबाद, डिबाई, जहांगीराबाद सहित नगर क्षेत्र के कई स्थानों को जांच के दायरे में लिया गया। टीम ने गुलावठी और डिबाई क्षेत्र में एक बड़े जनप्रतिनिधि के प्रतिष्ठान पर भी जांच की। इसके अतिरिक्त, सिकंदराबाद स्थित आईपीएल, शाह जी डेरी, विश्वेश्वरी डेरी, मधुसूदन डेयरी, डिबाई की रामसन डेरी, जहांगीराबाद की बालाजी डेरी, गांव पिलखनी में पनीर निर्माताओं, मदर डेयरी के तीन कलेक्शन सेंटर और नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा स्थित आशा डेरी पर भी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सचिव डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। करीब 15 टीमों ने एक साथ कार्रवाई की, जिससे डेयरी संचालकों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीमों ने विभिन्न स्थानों से दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। गौरतलब है कि लगभग दो माह पूर्व भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई थी। उस दौरान खाद्य तेल विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 2000 लीटर संदिग्ध तेल को सीज किया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में तेज हवा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:बारिश में दीवार बनाते 5 मजदूरों को गहरी चोट, एक की हालत गंभीर
    Next Article
    कृषक दुर्घटना बीमा योजना में लापरवाही पर डीएम सख्त:लखीमपुर में पात्र किसानों को हर हाल में मिले योजना का लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment