Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी पहुंचीं टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी:दुर्गाकुंड और संकट मोचन मंदिर में किए दर्शन,बोले- मन को शांति मिली

    8 hours ago

    1

    0

    लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी काशी पहुंची, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। काशी पहुंचकर उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया और कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद शांति और खुशी का अनुभव हुआ। अभिनेत्री ने अपने दौरे के दौरान वाराणसी के प्रसिद्ध दुर्गाकुंड मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में दर्शन के बाद उन्होंने काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि “काशी घूमकर काफी अच्छा लगा, यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अलग ही अनुभव कराती है।” देवोलीना अपने परिवार के सदस्यों के साथ वाराणसी आई थीं। उन्होंने अपनी काशी यात्रा की झलकियां अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा कीं, जिसे उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया और कमेंट के जरिए शुभकामनाएं दीं। टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री 22 अगस्त 1985 को असम के शिवसागर में जन्मीं देवोलीना भट्टाचार्जी भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री और प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक साथ निभाना साथिया में गोपी मोदी के किरदार से मिली। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और यह शो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। देवोलीना ने असम के शिवसागर स्थित गोधुला ब्राउन मेमोरियल इंग्लिश हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी से उच्च शिक्षा हासिल की। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह मुंबई में एक ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। रियलिटी शो में भी दिखा जलवा देवोलीना ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में टीवी शो सवारे सबके सपने प्रीतो से की। इसके बाद 2012 में उन्होंने जिया मानेक की जगह लेकर साथ निभाना साथिया में गोपी मोदी की मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा वह टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13, बिग बॉस 14 और बिग बॉस 15 में भी नजर आ चुकी हैं। इन शो के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। अब जानिए उनका निजी जीवन देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को अपने जिम ट्रेनर शानवाज़ शेख से विवाह किया। वर्ष 2024 में उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया। वर्तमान में वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ गुरुग्राम में रहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार पेड़ से टकराई,दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत:देवरिया में बारात से लौटते समय हादसा; 100 की रफ्तार में थी कार
    Next Article
    शहर के बीचोबीच अवैध मिट्टी खनन का आरोप:पचावली रोड के प्राइवेट स्कूल में डंपरों से डाली जा रही मिट्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment