Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार पेड़ से टकराई,दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत:देवरिया में बारात से लौटते समय हादसा; 100 की रफ्तार में थी कार

    10 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा सोनूघाट–महुआनी मार्ग पर घटैला गाजी के पास हुआ। बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के जेठहसी गांव निवासी अतुल कुमार पांडेय (30) और खुखुंदू थाना क्षेत्र के साथियों गांव निवासी आकाश पाल के रूप में हुई है। अतुल बरियारपुर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाते थे, जहां आकाश उनके कर्मचारी के तौर पर काम करता था। सोमवार को अतुल कुमार पांडेय के भाई की बारात कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में गई थी। आकाश पाल भी इस शादी समारोह में शामिल हुआ था। शादी के बाद विदाई होने पर अतुल और आकाश कार से वापस लौट रहे थे। अतुल आकाश को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार सोनूघाट–महुआनी मार्ग पर घटैला गाजी के समीप पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों युवक वाहन के अंदर फंस गए। तड़के आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुली जीप में हथियार लहराते दिखे युवक, VIDEO:'तांडव' नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, मुंह में गंडासा दबाए दिखा युवक
    Next Article
    काशी पहुंचीं टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी:दुर्गाकुंड और संकट मोचन मंदिर में किए दर्शन,बोले- मन को शांति मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment