Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक:कहा- कांग्रेस की हालत बुझती बत्ती जैसी, विपक्ष का कुनबा कभी इकट्ठा नहीं होता

    10 hours ago

    1

    0

    'पूरे देश से कांग्रेस खत्म हो गई है। तो स्वाभाविक ही है कि जब बत्ती जब बुझती है, तो उसकी लौ बढ़ती है। कांग्रेस की स्थिति वही है कि वो जो बत्ती है, वो बुझती चली जा रही है और फिर लौ अचानक बढ़ रही है। यह कांग्रेस धरती पर कहीं रह नहीं गई है। इसलिए सब कहीं का ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति का जो एक कुनबा है, वो जुड़ा हुआ है। सब जानते हैं कि भानुमति का कुनबा कभी इकट्ठा नहीं होता है।' ये कहना है वाराणसी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा - मुझे लगता है कि अपने आप में एक अलग इतिहास बन रहा है। इससे पहले कभी किसी ने इतना सोचा भी नहीं होगा। मोदी जी के आने के बाद जिस तरीके से दिव्यांगों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ा है, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। किसी के प्रोटेस्ट से कोई फर्क नहीं पड़ता सीजेपी के कल होने वाले प्रोटेस्ट पर उन्होंने कहा - भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के पास दुनिया का सबसे बड़ा ताकतवर नेता है। और भारतीय जनता पार्टी का अपना विचार है, जो सारी दुनिया को प्रभावित करता है। इसलिए ये कांग्रेस-वांग्रेस जितने भी इकट्ठा हैं, ये उनका काम है चिल्लाना। उनका काम है विरोध करना। और इसका कोई फर्क हमारे प्रधानमंत्री जी पर नहीं पड़ता। अनवरत साधना में इस राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने का उनका संकल्प है। राहुल गांधी के बयानों में कोई गंभीरता नहीं राहुल गांधी के बयानों के जवाब में उन्होंने कहा- आपने पीछे भी राहुल गांधी के बयानों को देखा है? कब क्या बोल देते हैं? वह कब क्या बोल जाएं, वह अगली बार में क्या बोल जाएं, एक घंटा पहले क्या बोल जाएं; राहुल गांधी के बयानों पर कोई गंभीरता है क्या? तो इसलिए उनकी हम चर्चा ही क्यों करें। उनको पता ही नहीं है कि वह बोल क्या रहे हैं और उसके बाद क्या बोल जाएंगे। इस बात को देश की जनता जानती है। इसलिए जिस तरीके से वह अनाप-शनाप बोल देते हैं। मुझे लगता है कि भारत की राजनीति में कभी ऐसा नहीं हुआ। उसकी अपनी गंभीरता है। यह देश लोकतांत्रिक देश है, इसकी जड़ें गहरी हैं और इसलिए यह ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकता देश। और इसीलिए वह जितनी बची-कुची भी है कांग्रेस, वह भी खत्म हो जाएगी। युवाओं को देना चाहिए विकसित भारत के संकल्प में योगदान रमेश पोखरियाल निशंक ने सीजेपी के कल होने वाले बयान पर कहा - इतना बड़ा देश है यहां रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं युवाओं से क्योंकि मैं देश का शिक्षा मंत्री भी रहा हूं। मैं एक राज्य का मुख्यमंत्री भी रहा हूँ। यह युवा देश है, आगे 35 वर्षों तक हिंदुस्तान 'यंग इंडिया' रहने वाला है, पूरी दुनिया में। प्रधानमंत्री के प्रयासों से 12 सालों में देश का युवा कहां से कहां पहुंच गया। आज आईआईटी (IIT) हो, एनआईटी (NIT) हो, आईसर (IISER) हो, एम्स (AIIMS) हो, किस तरीके से शिक्षा के क्षेत्र में कितने केंद्रीय विश्वविद्यालय खुल गए। जितना काम युवाओं को आगे बढ़ाने का इन 12 साल में हुआ, सोच भी नहीं सकते। इसलिए युवाओं को उस गति को आगे बढ़ाना चाहिए। 'विकसित भारत' के उस संकल्प में अपना योगदान देना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाया फैसला:2014 में दर्ज हुआ था मुकदमा, लगाया गया 4000 जुर्माना
    Next Article
    विद्यार्थियों को बांटीं कॉपी-किताबें:रामविलास धनगर बोले- शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव; शिक्षक सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment