Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी-विन्ध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन:गाजीपुर, जौनपुर समेत छह जिलों के विकास को मिलेगी गति

    1 hour ago

    1

    0

    पूर्वांचल के संतुलित और योजनाबद्ध विकास के लिए काशी-विन्ध्य क्षेत्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। इस प्राधिकरण में जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले शामिल किए गए हैं। इसका उद्देश्य इन जिलों का समेकित और दीर्घकालिक नियोजित विकास सुनिश्चित करना है। सरकार का लक्ष्य इस क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना, पर्यटन की संभावनाओं का विस्तार करना तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच विकास का संतुलन स्थापित करना है। प्राधिकरण के गठन से क्षेत्रीय स्तर पर एकीकृत विकास योजनाएं तैयार होंगी। इससे सड़क, बिजली, पानी और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार आएगा। साथ ही, औद्योगिक गलियारों और निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटन स्थलों का व्यवस्थित विकास किया जाएगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है। यह प्राधिकरण विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाएगा, जिससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। इसी क्रम में प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का गठन भी प्रक्रियाधीन है। इसके अस्तित्व में आने के बाद प्रयागराज और चित्रकूट मंडल के जिलों को भी एकीकृत विकास की नई दिशा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बजट स्पीच के इंट्रेस्टिंग पल VIDEO में देखिए:मंत्री मूंछों पर ताव देते रहे...दूसरे झपकी लेते रहे; खन्ना ने 6 शायरी पढ़ी
    Next Article
    31 मई तक पूरा होगा खेल यूनिवर्सिटी का दूसरा चरण:बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मेरठ का किया जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment