Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO का तबादला:नेहा शर्मा चिकित्सा शिक्षा से हटाया, यूपी में 14 IAS और 34 PCS का आधी रात ट्रांसफर

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार ने रविवार आधी रात 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को बदला गया है। बिरहा लोकगीत गाने वाले विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम यादव को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। विश्राम 2010 बैच के PCS अधिकारी हैं। इसी साल जनवरी में उन्हें यूपी सरकार ने IAS पद पर प्रमोट किया था। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक और सचिव नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से हटा दिया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विश्व भूषण मिश्र का दो साल बाद तबादला कर दिया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का उपसचिव बनाया गया है। हालांकि, मंदिर के नए CEO की घोषणा अभी नहीं हुई है। सहारनपुर CDO स्टार्टअप मिशन के CEO बने पहले IAS की ट्रांसफर लिस्ट देखिए… अंबेडकरनगर के सीडीओ को रेशम विभाग की जिम्मेदारी अंबेडकरनगर के सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव और निदेशक बनाया गया है। कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। नगर निगम सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। गाजियाबाद, वाराणसी और मथुरा को मिले नए अपर नगर आयुक्त पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में गौतमबुद्धनगर, प्रयागराज, बहराइच, देवरिया, कासगंज, एटा, मिर्जापुर, बागपत, जालौन और आगरा समेत कई जिलों के अपर जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई उपजिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। गाजियाबाद, वाराणसी और मथुरा नगर निगमों में भी नए अपर नगर आयुक्त तैनात किए गए हैं। अब PCS की ट्रांसफर लिस्ट देखिए… ------------------- ये खबर भी पढ़ें- मायावती भतीजी दीपिका को सौंप सकती हैं पार्टी:कहा- आकाश-ईशान को कोई पद नहीं दूंगी; मैं अविवाहित, मजबूरी में भाई को साथ रखा बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी की कमान सौंप सकती हैं। शनिवार को उन्होंने इसका संकेत दिया। कहा- अगर भाई आनंद कुमार को मदद के लिए किसी सदस्य की जरूरत पड़ती है, तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं। उनकी ईमानदारी और कार्यक्षमता के आधार पर भविष्य में पार्टी में जिम्मेदारी दी जा सकती है। 19 साल की दीपिका फिलहाल वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजा भैया बोले- Gen-Z आंदोलन में आतंकियों की जय-जयकार हुई:अब शस्त्र भी उठाना होगा; रायबरेली में शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे
    Next Article
    मायावती को भतीजों से ज्यादा भतीजी दीपिका पर भरोसा:पार्टी की कमान सौंप सकती हैं, उसे लकी चार्म मानती हैं; VIDEO देखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment