Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी विद्यापीठ के बच्चे सीख रहे रशियन लैंग्वेज:180 ने कराया एनरोलमेंट; रूस के दो शिक्षक ले रहे क्लास

    12 hours ago

    1

    0

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र अब रूस के शिक्षकों से रूसी भाषा और संस्कृति सीख रहे हैं। अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग की ओर से 31 अगस्त से 20 सितंबर तक तीन सप्ताह का विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें करीब 180 विद्यार्थियों ने एनरोलमेंट कराया है। विद्यार्थियों को उनके स्तर के अनुसार दो ग्रुप्स में बांटकर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में रूस के कोज़मा निझनी नोवगोरद स्टेट पेडागॉजिकल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर नतालिया श्मिलेवा और दारया वारिनत्सोवा विद्यार्थियों को रूसी भाषा सिखा रही हैं। शुरुआती स्तर के विद्यार्थियों की कक्षा सुबह 10 से 12 बजे और पहले से रूसी पढ़ रहे विद्यार्थियों की कक्षा 12 से 2 बजे तक संचालित की जा रही है। एक साल पहले हुआ था दोनों विश्वविद्यालयों में एमओयू काशी विद्यापीठ और रूस की कोज़मा निझनी नोवगोरद स्टेट पेडागॉजिकल यूनिवर्सिटी के बीच एक साल पहले एमओयू हुआ था। इसके बाद काशी विद्यापीठ में रूसी विश्वविद्यालय का सेंटर भी खोला गया। इसी शैक्षणिक सहयोग के तहत यह इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इस तीन सप्ताह के कोर्स में विश्वविद्यालय में पहले से रूसी भाषा पढ़ रहे विद्यार्थियों के अलावा अन्य विभागों के विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को रूसी भाषा के साथ वहां की सभ्यता, संस्कृति, कला और साहित्य से भी परिचित कराया जा रहा है। पिछली बार एक शिक्षक आए थे, इस बार दो विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज धनकड़ ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में रूस से एक शिक्षक दो सप्ताह के लिए आए थे। उस दौरान विद्यार्थियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस बार विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए रूस की ओर से दो शिक्षकों को भेजा गया है, जिससे शुरुआती और एडवांस दोनों स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कक्षाएं संचालित की जा सकें। उन्होंने बताया कि रूसी शिक्षकों का पढ़ाने का तरीका पारंपरिक कक्षा से अलग है। वे केवल बोर्ड पर पढ़ाने के बजाय गेम, इंटरैक्शन और तस्वीरों के माध्यम से भाषा सिखाते हैं। इसके साथ रूस की संस्कृति, कला और साहित्य से जुड़ी चीजों को भी कक्षा में शामिल किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों के लिए सीखना अधिक रोचक बनता है। कुलपति बोले- विद्यार्थियों को रूस जाने का अवसर मिले कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाषा किसी देश की संस्कृति, कला, साहित्य और विज्ञान को समझने का माध्यम है। उन्होंने रूसी भाषा पढ़ रहे विद्यार्थियों को रूस जाने का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही, ताकि विद्यार्थी वहां की संस्कृति और भाषा को करीब से समझ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि रूस में हिंदी के प्रति रुचि को देखते हुए काशी विद्यापीठ में विदेशियों के लिए हिंदी भाषा के पाठ्यक्रम संचालित किए जाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। रूसी गीत से किया अतिथियों का स्वागत उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया। विभाग की छात्राओं ने रूसी गीत की प्रस्तुति दी। रूस से आईं प्रोफेसर नतालिया श्मिलेवा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी भाषा सुंदर है और रुचि के साथ सीखने पर इसे आसान बनाया जा सकता है। दारया वारिनत्सोवा ने भी विद्यार्थियों को रूसी भाषा सरल और रुचिकर तरीके से सिखाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन रूसी भाषा की छात्राएं प्रियांशी मिश्रा और प्रियांशी यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. किरण सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. निशा सिंह, उप संकायाध्यक्ष प्रो. नलिनी श्याम कामिल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अंबरीश राय सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 100 फीट ऊंची टंकी से छात्रा को बचाया:महिला दरोगा ने 20 मिनट तक पकड़े रखा हाथ, पिता बोले-बेटी ने सीना चौड़ा कर दिया
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नेपाल में लापता पति-पत्नी नहीं मिले, कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की; पथराव करने वाला अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment