Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नेपाल में लापता पति-पत्नी नहीं मिले, कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की; पथराव करने वाला अरेस्ट

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…देवर ने घर में घुसकर अपनी भाभी की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। चकेरी में नशे में धुत होकर पुलिस पर हमला करने वाले लेखपाल समेत 7 जेल गए। वहीं, राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इधर, नेपाल में बाढ़ के बीच लापता हुए कानपुर में रहने वाले पति-पत्नी की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बर्रा में 80 फीट रोड के टूटे होने से परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। ‘यमलोक द्वार’ लिखा बैनर लेकर पहुंचे। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1- भाभी की बहन को घर में घुसकर गोली मारी, मौत: भाभी ने पति को थप्पड़ मारा था कानपुर में एक देवर ने घर में घुसकर अपनी भाभी की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सीने और पेट के बीच तमंचा सटाकर गोली मारी और साथियों के साथ फरार हो गया।परिजन घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात शहर के कैंट थाना क्षेत्र की है।दरअसल, रविवार शाम करीब 5 बजे भाभी का अपने पति से मायके में विवाद हो गया था। पूरी खबर पढ़ेें 2- पुलिस पर हमला करने वाले लेखपाल समेत 7 जेल गए: नशे में धुत होकर पथराव करने में 23 पर FIR महिला की मौत के बाद प्रयागराज हाईवे जाम कर पुलिस पर हमला करने के मामले में बिल्हौर में तैनात लेखपाल, दो महिलाओं समेत 7 लोगों को चकेरी पुलिस ने अरेस्ट किया है। पथराव में घायल अहिरवां चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 23 नामजद व 30 से 40 अज्ञात मुकदमा दर्ज किया। इन पर हत्या का प्रयास, बलवा, सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकना, सरकारी काम में बाधा का आरोप है। पूरी खबर पढ़ेें 3- कानपुर में 86 साल पुराना मकान नगर निगम ने गिराया: आशियाने को टूटता देख घर वाले रो पड़े कानपुर में ईदगाह से ब्रह्म नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर डॉट नाला धंसने के बाद उसकी जद में आए करीब 352 गज के जर्जर मकान को सोमवार को नगर निगम ने गिरा दिया। नगर निगम की जोन-4 की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अपनी मौजूदगी में मकान को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था।पूरी खबर पढ़ेें 4- कानपुर में बर्रा की 80 फीट रोड बनी ‘यमलोक द्वार’:यमराज ने उद्घाटन करके काटा फीता कानपुर के बर्रा में 80 फीट रोड की बदहाली अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। सड़क पर जगह-जगह सैकड़ों बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इससे परेशान होकर सोमवार को नगर निगम की अनदेखी से नाराज युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यमराज का रूप धारण किए व्यक्ति को बुलाया गया। सड़क पर बैनर लगाया गया, जिस पर लिखा था- ‘यमराज का द्वार-ग्रैंड ओपनिंग’। पूरी खबर पढ़ेें 5- नेपाल तबाही- सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी समेत 3 लापता:कानपुर में भाई बोला- 5 दिन से कोई खबर नहीं नेपाल में बाढ़ के बीच कानपुर के दंपती लापता हैं। परिवार अपनों के आने का इंतजार कर रहा है। भाई प्रवीण द्विवेदी ने कहा- बहनोई पंकज मिश्रा, बहन रागिनी और उनकी देवरानी पूनम मिश्रा की 5 दिन से कोई खबर नहीं है। 25 अगस्त को उनसे आखिरी बार बात हुई थी। अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर पंकज मिश्रा, अपनी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले थे। पूरी खबर पढ़ें 6- छेड़खानी के आरोपी का आधा सिर मुंडवाकर पीटा, कार सिखाने के दौरान नाबालिग से अश्लीलता की कानपुर के रावतपुर में कार सिखाने के दौरान नाबालिग से छेड़खानी करने वाले ड्राइवर को भारी पड़ गया। किशोरी के परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने छेड़छाड़ करने के आरोपी ड्राइवर को पीटा और उसका आधा सिर मुड़वा दिया। इतना ही नहीं उसमा पीटते हुए जुलूस निकाला और थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी ड्राइवर को जेल भेजा जाएगा। पूरी खबर पढ़ेें 7- परियर पुल पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, नगर निगम ऑपरेटर और वेटर थे मृतक कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के परियर पुल पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। भिड़ईया गांव निवासी नगर निगम कर्मी राहुल निषाद (27) और उसका रिश्तेदार सुजीत निषाद (25) बाइक से उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ेें 8-नगर-निगम में घोटाला, MP समेत तीन जगहों से दागी फर्म को दोगुने दाम में दिया टेंडर कानपुर नगर निगम में टेंडर और फर्म घोटाले में एक और खुलासा हुआ है। SIT की जांच में सामने आया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी, आगरा व अलीगढ़ से ब्लैक लिस्टेड इनवायरमेंटल टेक्नोफर्म को दोगुने दामों में पावरफुल कॉरीडोर के जरिए कानपुर में बॉयो रेमीडिएशन का टेंडर दिया गया था। आगरा के रहने वाले रसूखदार ठेकेदार रवि लवानिया की इनवायरमेंटल टेक्नो फर्म को करोड़ों रुपयों के कार्य का टेंडर मिला। पूरी खबर पढ़ेें 9- नगर निगम में जांच में घिरे कर्मचारी के 'सम्मान' में 50 हजार का प्रमिला सभागार किया फ्री कानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच जारी है, लेकिन इसी बीच नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार एक संगठन को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नगर आयुक्त कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की सिफारिश पर फ्री में आवंटित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के उस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार का सम्मान किया गया। पढ़िए पूरी खबर 10-कांग्रेस का पैदल मार्च: पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की हुई कानपुर में सोमवार शाम 6.30 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़ी कथित अपमान को लेकर अवाज उठाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में कांग्रेस ने पैदल मार्च कर नारेबीजी की। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की आवाज दबाने की कार्रवाई बताते हुए FIR खारिज करने की मांग की। पढ़िए पूरी खबर …
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी विद्यापीठ के बच्चे सीख रहे रशियन लैंग्वेज:180 ने कराया एनरोलमेंट; रूस के दो शिक्षक ले रहे क्लास
    Next Article
    कमरे में मिली पत्नी की लाश, पति भाग गया:झांसी में साली को कमरे में बंद किया, डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment