Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी हाईवे पर डीसीएम ने ट्राला को मारी टक्कर:चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर; लोगों ने निकाला बाहर

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में बुधवार रात एक सड़क हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहन्दा के पास हाईवे पर एक खड़े ट्राला में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। जानकारी के अनुसार, डीसीएम कानपुर से प्रयागराज की ओर माल लेकर जा रही थी। लोहन्दा मोड़ के पास हाईवे किनारे एक ट्राला खड़ा था, तभी पीछे से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पथरावा चौकी इंचार्ज लाल साहब पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका। घायल चालक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। उन्हें एंबुलेंस के जरिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सामने खड़े वाहन को न देख पाना दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में अपमिश्रित डीजल पर कार्रवाई:1200 लीटर जब्त, दो आरोपियों पर FIR दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में बुलडोजर से नकली खोया और मिठाई नष्ट की:16 नमूने जांच के लिए भेजे, घी-तेल सीज कर बिक्री पर लगाई रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment