Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुबग्गा में ‘गद्दी गैंग’ ने एक युवक को पीटा:पुरानी रंजिश के चलते चाय की दुकान पर हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेरकर की नारेबाजी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में ‘गद्दी गैंग’ काफी सक्रिय है। जो वर्चस्व बनाने के लिए अक्सर लोगों से मारपीट करता है। बुधवार रात अंधे की चौकी स्थित एक चाय की दुकान पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने थाना घेरकर नारेबाजी की। छंदुइया निवासी नोमान (22) पुत्र फैय्याज ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्हीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में दुबग्गा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस की निष्क्रियता से आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। बुधवार रात एक बार फिर चाय की दुकान पर युवक पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में सलमान गाजी, निजाम गाजी, रेहान गाजी, सिकंदर गाजी, सावेज (गाजीपुर भरा), फैजान गाजी और अमान गाजी (फैजान का भाई) शामिल हैं। मुख्य आरोपी सुफियान गाजी पर पहला हमला किया, फिर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुबग्गा क्षेत्र में यह गैंग लंबे समय से सक्रिय है, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में उदासीन नजर आ रहा है। लोगों का आरोप है कि यदि पहले दर्ज मामले में सख्ती बरती जाती तो यह घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों और बाजार के व्यापारियों ने इलाके में थाने का घेराव कर नारेबाजी की। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय पुलिस ने दो-तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराने की कोशिश की। मामले में इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सड़क जाम करने वाले 50 लोगों पर मुकदमा:काशीराम कॉलोनी में बिजली काटने के विरोध में सड़क जाम कर किया था प्रदर्शन
    Next Article
    अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई:गाजा सीजफायर बड़ी जीत, वेनेजुएला नया दोस्त; ईरान ने 32000 लोग मारे, उसका परमाणु कार्यक्रम तबाह किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment