Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के युवक की फरीदाबाद में मौत:एक दिन पूर्व मशीन की चपेट में आने से हुई थी मौत, बुधवार को पहुंची डेड बॉडी

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा शेखपुरा के रहने वाले रवि यादव 29 पुत्र उमाशंकर यादव कि सोमवार को फरीदाबाद में मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद आजमगढ़ से परिजन फरीदाबाद पहुंचे थे। और डेड बॉडी को लेकर बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे। आजमगढ़ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके साथ ही महादेव बेसों नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। फरीदाबाद में कंपनी में नौकरी करके अपनी आजीविका चलाता था। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। फरीदाबाद में कंपनी में काम करता था युवक आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र का रहने वाला युवा के रवि यादव फरीदाबाद में कंपनी में काम करता था। सोमवार को शाम 5:00 बजे ड्राई बीएमसी मशीन की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इस मामले की सूचना परिजनों को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद परिजन फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए थे। और बुधवार को डेड बॉडी लेकर अपने गांव वापस आए। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने उमर खालिद से राहुल गांधी की तुलना की:दिल्ली में पोस्टर लगे, लिखा- अराजकता का तरीका एक, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते
    Next Article
    डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 50% अभ्यर्थी हुए पास:419095 अभ्यर्थियों में से 242306 सफल, 176789 असफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment